Breaking News
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार

हीट वेव के दौरान भी सर्दी-जुकाम ने कर रखा है परेशान, तो जानें कैसे इस बीमारी से बच सकते हैं

हीट वेव के दौरान भी सर्दी-जुकाम ने कर रखा है परेशान, तो जानें कैसे इस बीमारी से बच सकते हैं

इन दिनों हीट वेव के कारण लोगों का हाल बेहाल है. लोगों को चक्कर और कमजोर की शिकायत अक्सर देखने को मिल रही है। इस भीषण गर्मी की वजह से लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो रहे हैं. हीट वेव चल रहा है लेकिन इस मौसम में भी लोग सर्दी-खांसी जुकाम से काफी ज्यादा परेशान है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि कैसे इस बीमारी से बचा जाए?

गर्मी में सर्दी-जुकाम के कारण
गर्मी में अक्सर खानपान में लापरवाही की जाती है. इस दौरान इम्युनिटी कमजोर हो जाती है। कमजोर इम्युनिटी के चक्कर में अक्सर लोग इंफेक्शन के शिकार हो जाते हैं। इस मौसम में ऐसे खाना खाना चाहिए जो एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन ष्ट से भरपूर होते हैं. इसे खाने से इम्युनिटी बेहतर होती है. गर्मी के कारण जुकाम की समस्या होती है. डॉक्टर्स के मुताबिक सर्दी-जुकाम के दौरान साफ-सफाई का खास ख्याल रखें. साफ-सफाई का ख्याल नहीं रखेंगे तो एलर्जी के शिकायत हो सकते हैं।

आजकल लोग लगातार ऑफिस में रहते हैं. आदमी लगातार एसी में रहता है और फिर धूप में निकलता है तो शरीर का टेंपरेचर अचानक से अप-डाउन होता है. ऐसे में सर्दी-गर्मी और समर कोल्ड का कारण बन सकता है. गर्मियों में सर्दी-जुकाम के कारण इंफेक्शन होने का खतरा होता है. यह वायरस हवा के दौरान फैलने लगते हैं. सर्दी-जुकाम के कारण लोगों की इम्युनिटी कमजोर हो जाती है. इसके कारण बार-बार खांसी उठना, गले में दर्द और सिरदर्द की शिकायत होने लगती है।

गर्मी में सर्दी-खांसी से बचाव के उपाय
गर्मी में साफ-सफाई का खास ध्यान रखें क्योंकि साबुन से हाथ साफ रखेंगे तो सर्दी-जुकाम कंट्रोल में रहेगी। भीड़भाड़ में निकलते वक्त साफ-सफाई का खास ध्यान रखें. क्योंकि ऐसे वायरस शरीर के अंदर घुसे तो फिर शरीर के लिए नुकसानदायक भी है। भीषण गर्मी में सबसे जरूरी है कि शरीर को हाइड्रेटेड रखें. ऐसे खाना और फल खाएं जिसमें मिनरल्स और विटामिन्स भरपूर मात्रा में हो। इससे इम्युनिटी मजबूत रहती है। अगर आप ज्यादा पानी पीते हैं तो इसमें नींबू मिलाकर पिएं. नारियल पानी और लस्सी पिएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top