Breaking News
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
लोनी में 50 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद
लोनी में 50 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद
बांग्लादेश से सोना तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 5.84 करोड़ रुपये का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त
बांग्लादेश से सोना तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 5.84 करोड़ रुपये का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
देहरादून के पटेलनगर बाजार में विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में 3 गिरफ्तार
देहरादून के पटेलनगर बाजार में विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में 3 गिरफ्तार
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी
दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

चार साल की मासूम को अगवा कर की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

चार साल की मासूम को अगवा कर की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

दुष्कर्म की कोशिश विफल होने पर की मासूम की हत्या 

मुरादनगर। नर्सरी की छात्रा को अगवा कर उसकी निर्मम हत्या करने के मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म में विफल होने पर युवक ने मासूम बच्ची की हत्या को अंजाम दिया था। डीसीपी ग्रामीण जोन विवेक चंद यादव ने बताया कि रावली रोड स्थित थाना क्षेत्र के गांव में शुक्रवार शाम करीब चार बजे दुकान से चार वर्ष की मासूम बच्ची दुकान से बिस्कुट लेकर घर लौट रही थी। इसी बीच पड़ोसी विशाल ने बच्ची को अगवा कर लिया और एक खंडहर मकान में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की, विफल होने पर विशाल ने मासूम बच्ची का सिर दीवार में करीब सात से आठ बार मारकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद उसने बच्ची के शव को खंडहर में पड़ी रजाई में छिपा दिया। बताया जा रहा कि बच्ची की हत्या के बाद विशाल टयूवबैल से नहाकर आया और खून से सने कपड़े घर में छिपा दिये। मौके पर पहुंची डॉग स्कावाड की टीम जांच के लिए पहुंची थी, दो बार डॉग ने विशाल के घर को चिन्हित किया, वह भागने की फिराक में था, पुलिस ने उसे पकडक़र सख्ती से पूछताछ की तो उसने बच्ची की हत्या का सच बताया। डीसीपी विवेक चंद यादव ने बताया कि बच्ची के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने हत्यारोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नशा करने का आदी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top