Breaking News
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
लोनी में 50 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद
लोनी में 50 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद
बांग्लादेश से सोना तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 5.84 करोड़ रुपये का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त
बांग्लादेश से सोना तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 5.84 करोड़ रुपये का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
देहरादून के पटेलनगर बाजार में विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में 3 गिरफ्तार
देहरादून के पटेलनगर बाजार में विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में 3 गिरफ्तार
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी
दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

बच्चे का पहला दांत निकलते ही ब्रश करना कितना जरूरी? जान लें, वरना होगी ये दिक्कत

बच्चे का पहला दांत निकलते ही ब्रश करना कितना जरूरी? जान लें, वरना होगी ये दिक्कत

बच्चे का पहला दूध का दांत निकलते ही ब्रश करना शुरू करना जरूरी है। कई लोगों को यह पढक़र आश्चर्य हो सकता है कि बच्चे के दांतों को भी ब्रश करने और फ्लॉसिंग की आवश्यकता हो सकती है, क्योंकि हममें से ज्यादातर लोग अपने दांतों की देखभाल करना जानते हैं, लेकिन बच्चों को लेकर लापरवाही कर जाते हैं।

जरा सी गलती बच्चे के दांत और मसूड़े खराब हो सकते हैं. दरअसल, हमारे यहां बच्चे के दूध के दांत निकलने पर जश्न मनाने की परंपरा है, लेकिन जाहिर तौर पर ज्यादातर परिवारों में इन दांतों की सफाई पर चर्चा नहीं की जाती है, जो गलत है। ऐसे में जानिए बच्चे का पहला दांत निकलते ही कैसे उनके दांतों की सफाई करनी चाहिए…

बच्चे की दांत की सफाई कैसे करें
दांत निकलने के बाद बच्चे के मुंह में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो दांतों की सडऩ और दांतों से जुड़ी अन्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं। ब्रश करने से इन बैक्टीरियाओं को कंट्रोल किया जा सकता है और दांतों की सेहत बनी रहती है।

बच्चे की दांत की सफाई कैसे करें
छोटे बच्चों की दांतों की सफाई करने के लिए अपनी उंगली पर लगे घाव पर एक साफ पट्टी लपेट लें और पानी से बच्चों की दांत की ऊपर-नीचे धीरे-धीरे मालिश करें। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों के नीचे के दांतों को बाहर से ऊपर की ओर धीरे-धीरे साफ करने की कोशिश करनी चाहिए. इसी तरह दांतों के अंदरूनी हिस्से की सफाई करनी चाहिए. बच्चों की सफाई कम से कम 3-5 मिनट तक धीरे-धीरे ब्रश करें।

ब्रश न करने से बच्चों में  क्या समस्याएं हो सकती हैं
1. दांतों की सडऩ
2. मसूड़ों की समस्याएं
3. दांतों का पीलापन
4. मुंह से बदबू आना
5. दांतों का टूटना

बच्चों के लिए ब्रश कैसे चुनें
1. नरम ब्रिस्टल वाला ब्रश चुनें।
2. बच्चे के उम्र और दांतों के आकार के अनुसार ब्रश चुनें।
3. फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट का उपयोग करें।

बच्चों को ब्रश करने की कैसे आदत डालें
1. बच्चे को ब्रश करने के लिए प्रोत्साहित करें।
2. ब्रश करने की प्रक्रिया को मजेदार बनाएं।
3. बच्चे के साथ ब्रश करें।
4. नियमित रूप से दंत जांच कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top