Breaking News
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार

हाथों में लगातार हो रही है झुनझुनी तो हो जाएं सावधान, इस खतरनाक बीमारी के हैं लक्षण

हाथों में लगातार हो रही है झुनझुनी तो हो जाएं सावधान, इस खतरनाक बीमारी के हैं लक्षण

हाथों में लगातार झुनझुनी हो रही है तो सावधान हो जाएं, क्योंकि ये खतरनाक बीमारी के संकेत हो सकते हैं. अक्सर लंबे समय तक किसी अंग पर भार देकर बैठे रहना और फिर अचानक से उठने पर झुनझुनी महसूस हो सकती है. कभी-कभार ऐसा होना नॉर्मल हो सकता है लेकिन अगर बार-बार ऐसा हो रहा है तो तुरंत इस पर ध्यान देना चाहिए। हाथों में होने वाली झुनझुनी कई बीमारियों का लक्षण हो सकती है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो यहां जानिए इसके क्या-क्या कारण हैं…

हाथों में झुनझुनी क्यों आती है

1. विटामिन की कमी
शरीर में जब विटामिन बी और विटामिन ई की कमी होती है तो नर्व और शरीर के अन्य हिस्से प्रभावित होते हैं. सही खानपान न होने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है और हाथों ही नहीं पैरों में भी झुनझुनी शुरू हो जाती है. ऐसा होने पर तुरंत अपनी डाइट पर ध्यान देना चाहिए।

2. थायराइड की समस्या
हाइपोथाइरॉएडिज्म से जूझ रहे इंसान के हाथ में भी अक्सर झुनझुनी की शिकायत होती है. ऐसा तब होता है, जब पीडि़त सही तरह अपना देखभाल नहीं कर पाता है. इसलिए थायराइड के लक्षण दिखने लगते हैं. इस बीमारी का तत्काल इलाज करवाना चाहिए।

3. दवाओं के साइड इफेक्ट
कई दवाईयों के साइड इफेक्ट्स की वजह से भी नर्व से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. ट्यूबरक्लोसिस, हाई ब्लड प्रेशर, एचआईवी और कई अन्य इंफेक्शन की वजह से कभी-कभी हाथ और पैस सुन्न पड़ सकते हैं. इसमें भी झुनझुनी की समस्या हो सकती है।

4. ज्यादा शराब पीना
बहुत ज्यादा शराब पीने से नर्व और टिश्यू डैमेज हो सकते हैं. इससे शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व जैसे विटामिन बी 12 और फोलेट भी कम हो सकता है. इसका नर्व पर बुरा असर पड़ता है और हाथों में झुनझुनी हो सकती है।

5. नसों की बीमारी
नसों से जुड़ी किसी तरह की बीमारी में भी हाथ सुन्न पड़ सकते हैं. हमारे हाथों में महसूस होता है कि कोई सूई चुभा रहा है. कई बार इस तरह का दर्द असहनीय होता है. ऐसे में बिना देर किए डॉक्टर से मिलना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top