Breaking News
बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों की एंट्री, ‘रामायण’ की कमाई पड़ी धीमी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला’ का ऐसा रहा हाल

‘रामायण’ फिल्म को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार

आजमगढ़ में पूर्व बर्खास्त सिपाही का घर में फंदे से लटका मिला शव, गांव में मची सनसनी

लुधियाना में सोने के गहनों के लिए दोस्त की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार; छप्पर में फेंका शव

रोजाना फास्ट फूड खाने की आदत पड़ सकती है भारी, मोटापा, डायबिटीज और फैटी लिवर का बढ़ सकता है खतरा

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- श्रीलंका ए ने भारत ए को 8 विकेट से हराकर फाइनल में बनाई जगह

देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डीएम सख्त, एसटीपी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

सीडीओ ने की ग्राम्य विकास विभाग के कार्यो समीक्षा, योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश

दून विश्वविद्यालय में स्व-जनगणना जागरूकता एवं हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस कार्यक्रम आयोजित
दून विश्वविद्यालय में स्व-जनगणना जागरूकता एवं हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस कार्यक्रम आयोजित

आजमगढ़ में पूर्व बर्खास्त सिपाही का घर में फंदे से लटका मिला शव, गांव में मची सनसनी

आजमगढ़ में पूर्व बर्खास्त सिपाही का घर में फंदे से लटका मिला शव, गांव में मची सनसनी

आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के खराट गांव में गुरुवार रात एक पूर्व बर्खास्त पुलिसकर्मी का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 42 वर्षीय श्रीकांत राय उर्फ राजू के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद परिजनों की मदद से शव को नीचे उतरवाया।

जानकारी के अनुसार, श्रीकांत राय को वर्ष 2019 में मृतक आश्रित कोटे के तहत प्रतापगढ़ जिले में सिपाही के पद पर नौकरी मिली थी। हालांकि, ड्यूटी में लापरवाही और शिकायतों के चलते विभागीय कार्रवाई के बाद करीब दो साल पहले उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद से वह गांव स्थित अपने घर पर ही रह रहे थे।

परिजनों ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते उनकी पत्नी भी उन्हें छोड़कर चली गई थी। गुरुवार शाम श्रीकांत बाजार से लौटने के बाद सीधे अपने कमरे में चले गए। कुछ समय बीतने पर परिजनों ने किसी काम से उन्हें आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने पर परिजनों को संदेह हुआ। खिड़की से अंदर झांककर देखा तो श्रीकांत का शव छत के कुंडे से रस्सी के सहारे लटका हुआ था। यह देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई पूरी की। घटना के बाद से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top