Breaking News
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
लोनी में 50 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद
लोनी में 50 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद
बांग्लादेश से सोना तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 5.84 करोड़ रुपये का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त
बांग्लादेश से सोना तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 5.84 करोड़ रुपये का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
देहरादून के पटेलनगर बाजार में विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में 3 गिरफ्तार
देहरादून के पटेलनगर बाजार में विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में 3 गिरफ्तार
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी
दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

अभिनव बिंद्रा को IOC करेगा ओलंपिक ऑर्डर अवॉर्ड से सम्मानित, पूर्व प्रधानमंत्री को भी मिल चुका यह अवॉर्ड

अभिनव बिंद्रा को IOC करेगा ओलंपिक ऑर्डर अवॉर्ड से सम्मानित, पूर्व प्रधानमंत्री को भी मिल चुका यह अवॉर्ड

नई दिल्ली। भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को ओलंपिक आंदोलन में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) द्वारा ओलंपिक ऑर्डर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 142वें आईओसी सत्र के दौरान पेरिस में ओलंपिक के समापन से एक दिन पहले आज प्रदान किया जाएगा।

ओलंपिक ऑर्डर अवॉर्ड, जिसे 1975 में स्थापित किया गया था, ओलंपिक आंदोलन का सर्वोच्च पुरस्कार है। यह सम्मान उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने ओलंपिक आदर्शों को दर्शाया हो, खेल जगत में उल्लेखनीय योग्यता हासिल की हो, या ओलंपिक के लिए अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि या खेल के विकास में उत्कृष्ट सेवाएं दी हों। इसके नामांकन ओलंपिक ऑर्डर काउंसिल द्वारा प्रस्तावित किए जाते हैं और कार्यकारी बोर्ड द्वारा उन पर निर्णय लिया जाता है।

इससे पहले, भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को 1983 में इस अवॉर्ड से नवाजा गया था। 41 वर्षीय अभिनव बिंद्रा ने 2008 बीजिंग खेलों में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में भारत के लिए पहला व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा, वह 2010 से 2020 तक अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) की एथलीट समिति के सदस्य रहे और 2014 से इसके अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। वह 2018 से आईओसी एथलीट आयोग के सदस्य भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top