Breaking News
सिरमौर में युवती की हत्या के मामले में दोषी को उम्रकैद, अदालत ने लगाया 45 हजार रुपये का जुर्माना
सिरमौर में युवती की हत्या के मामले में दोषी को उम्रकैद, अदालत ने लगाया 45 हजार रुपये का जुर्माना
पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक
मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक
गाजियाबाद में ठगी का अनोखा तरीका: गहने डबल करने का लालच देकर युवक की चेन और अंगूठी लेकर फरार
गाजियाबाद में ठगी का अनोखा तरीका: गहने डबल करने का लालच देकर युवक की चेन और अंगूठी लेकर फरार
देवघर में झामुमो नेता के घर देर रात डकैती, परिवार को बंधक बनाकर नकदी और लाखों के जेवर लूटे
देवघर में झामुमो नेता के घर देर रात डकैती, परिवार को बंधक बनाकर नकदी और लाखों के जेवर लूटे
कानपुर में प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप पकड़ी, 2.95 करोड़ रुपये की 2,500 शीशियां बरामद
कानपुर में प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप पकड़ी, 2.95 करोड़ रुपये की 2,500 शीशियां बरामद
ऋषिकेश में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दिल्ली का आरोपी गिरफ्तार; चोरी की बाइक और छीनी गई चेन बरामद
ऋषिकेश में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दिल्ली का आरोपी गिरफ्तार; चोरी की बाइक और छीनी गई चेन बरामद
किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर
मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर

केसी वेणुगोपाल का उत्तराखंड दौरा पार्टी की जीत की नींव है: गणेश गोदियाल

केसी वेणुगोपाल का उत्तराखंड दौरा पार्टी की जीत की नींव है: गणेश गोदियाल

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल के दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी का महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए कहा कि यह दौरा पार्टी की जीत की मजबूत नींव साबित होगा।

देहरादून पहुंचने पर राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में केसी वेणुगोपाल का कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों, पुष्पगुच्छ और जोरदार नारों के साथ स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने जिला एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्षों के साथ अलग से बैठक कर संगठन की स्थिति, राजनीतिक समीकरणों और विस्तार की रणनीति पर चर्चा की।

दौरे के दौरान वेणुगोपाल ने प्रदेश कांग्रेस की नवनिर्मित पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात और 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से मंथन किया।

राष्ट्रीय महासचिव ने पार्टी के सभी फ्रंटल संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ भी समीक्षा बैठक की। उन्होंने संगठन में एकजुटता पर जोर देते हुए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मतभेद भुलाकर चुनावी तैयारी में जुटने का आह्वान किया। साथ ही युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल समेत सभी संगठनों को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने, युवाओं और महिलाओं को जोड़ने तथा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच ले जाने के निर्देश दिए।

गणेश गोदियाल ने कहा कि केसी वेणुगोपाल का यह दौरा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा भरने वाला है। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठनात्मक मजबूती और सामूहिक प्रयासों के दम पर कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव में मजबूत प्रदर्शन करेगी।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, मनोज यादव, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, गोविंद सिंह कुंजवाल, काजी निजामुद्दीन, प्रदीप टम्टा, करण माहरा, तिलक राज बेहड़, मदन बिष्ट, विक्रम नेगी, हरीश धामी, मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि सहित प्रदेश, जिला और महानगर कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top