Breaking News
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार

जानिए आम आदमी पार्टी की चुनावी हार पर क्या बोली सीएम आतिशी 

जानिए आम आदमी पार्टी की चुनावी हार पर क्या बोली सीएम आतिशी 

22 सीटों पर सिमटी आप पार्टी

भारतीय जनता पार्टी को 48 सीटें मिली 

मैं जनादेश स्वीकार करती हूं- सीएम आतिशी 

दिल्ली- एनसीआर। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के परिणाम आज सामने आ चुके है, वहीं आप पार्टी के लिए यह परिणाम बेहद निराशापूर्ण देखने को रहा। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला है। वहीं, आम आदमी पार्टी को बुरी हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली के 70 विधानसभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी को 48 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। वहीं, AAP 22 सीटों पर सिमटती दिख रही है। आम आदमी पार्टी की इस हार पर दिल्ली की निवर्तमान मुख्यमंत्री और AAP नेता आतिशी का पहला बयान सामने आ गया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के रिजल्ट में आम आदमी पार्टी की हार पर आतिशी ने कहा- “मुझ पर भरोसा दिखाने के लिए मैं कालकाजी के लोगों को धन्यवाद देती हूं। मैं अपनी टीम को बधाई देती हूं जिन्होंने ‘बाहुबल’ गुंडागर्दी, मारपिटाई का सामना करते हुए जमीनी स्तर पर मेहनत की और जनता के पास पहुंचे। बाकी दिल्ली का जनता का जनादेश है और मैं जनादेश स्वीकार करती हूं।”

दिल्ली विधानसभा चुनाव के रिजल्ट पर निवर्तमान सीएम और AAP नेता आतिशी ने कहा- “मैं अपनी सीट जीत गई हूं लेकिन यह जश्न मनाने का समय नहीं है। बीजेपी के खिलाफ जंग जारी रहेगी। आम आदमी पार्टी हमेशा गलत के खिलाफ लड़ती आई है और लड़ती रहेगी। ये जरूर एक झटका है लेकिन आम आदमी पार्टी का संघर्ष दिल्ली और देश के लोगों के लिए भी खत्म नहीं होगा।”

आतिशी चुनाव जीतीं

दिल्ली की निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी ने कालकाजी सीट से जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा के रमेश बिधूड़ी को हराया है। आतिशी को कुल 52154 वोट मिले और उन्होंने 3521 वोटों से चुनाव जीता। भाजपा के रमेश बिधूड़ी को 48633 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस की अलका लांबा 4392 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top