Breaking News
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
एनडीएमए सदस्य डाॅ. असवाल ने आपदा की तैयारियों को परखा
एनडीएमए सदस्य डाॅ. असवाल ने आपदा की तैयारियों को परखा
आगामी नेशनल गेम्स में पदकों की संख्या बढ़ाने पर करें फोकस : रेखा आर्या
आगामी नेशनल गेम्स में पदकों की संख्या बढ़ाने पर करें फोकस : रेखा आर्या
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का किया स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का किया स्थलीय निरीक्षण
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारी के परिजनों को सौंपा ₹50 लाख की बीमा राशि का चैक
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारी के परिजनों को सौंपा ₹50 लाख की बीमा राशि का चैक
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत

महाराज ने एम्स पहुंचकर गुलदार के हमले में घायल कंचन देवी का जाना हालचाल

महाराज ने एम्स पहुंचकर गुलदार के हमले में घायल कंचन देवी का जाना हालचाल

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री, चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज और भाजपा युवा नेता सुयश रावत ने ऋषिकेश एम्स पहुंचकर गुलदार के हमले में गंभीर रूप से घायल विकासखण्ड पोखड़ा के ग्राम देवराड़ी निवासी 36 वर्षीय कंचन देवी पत्नी अर्जुन सिंह का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने डाक्टरों से बातचीत कर उनकी देखभाल और उचित इलाज करने को भी कहा।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज और भाजपा युवा नेता सुयश रावत ने गुरुवार को ऋषिकेश एम्स पहुंचकर अपने विधानसभा क्षेत्र में गुलदार के हमले में गंभीर रूप से घायल विकासखण्ड पोखड़ा के ग्राम देवराड़ी निवासी 36 वर्षीय श्रीमती कंचन देवी पत्नी अर्जुन सिंह का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने डाक्टरों से बातचीत कर उनकी देखभाल और उचित इलाज करने को भी कहा। उन्होंने घटना पर चिंता जताते हुए बुधवार को जिलाधिकारी से वार्ता कर गुलदार के हमले में घायल श्रीमती कंचन देवी को तत्काल एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश में उनका उपचार करने के निर्देश दिए थे जिसके बाद उन्हें इलाज हेतु एयर एंबुलेंस से एम्स लाया गया था।

महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में जंगली जानवरों के हमलों की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए वन मंत्री सुबोध उनियाल से वार्ता कर लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ बढ़ती घटनाओं का अध्ययन कर उनसे सभी तरह के ऐतिहाती कदम उठने का भी अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण जानवरों के स्वभाव में बदलाव आने के कारण वह खुंखार हो गये हैं। इसके अलावा इस बार अत्यधिक बरसात होने के कारण उनके रहने के स्थान पर नमी होने की वजह से वह सर्दियों दीर्घ निद्रा नहीं ले पा रहे हैं। जंगलों में भोजन की कमी भी एक बड़ा कारण माना जा रहा है जिस कारण वह आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का रुख कर लोगों पर हमला कर रहे हैं।

उन्होंने ग्रामीण से अनुरोध किया है कि वह कहीं भी अकेले ना जाएं और अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता सुयश रावत भी इस दौरान उनके साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top