Breaking News
बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक
बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक
डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद
डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद
नोएडा एनकाउंटर में मारे गए माया त्यागी का मुजफ्फरनगर में रहा था खौफ, रंगदारी से लेकर हत्याओं तक में आया नाम
नोएडा एनकाउंटर में मारे गए माया त्यागी का मुजफ्फरनगर में रहा था खौफ, रंगदारी से लेकर हत्याओं तक में आया नाम
दरभंगा में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार
दरभंगा में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार
फॉर्मूला-1 को मिला सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन, 20 साल की उम्र में किमी एंटोनेली ने रचा इतिहास
फॉर्मूला-1 को मिला सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन, 20 साल की उम्र में किमी एंटोनेली ने रचा इतिहास
जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी कम नहीं हो रही पेट की चर्बी? डाइट की ये गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार
जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी कम नहीं हो रही पेट की चर्बी? डाइट की ये गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, दीपावली से पहले मौसम में आएगा बदलाव
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, दीपावली से पहले मौसम में आएगा बदलाव
गुंडा एक्ट में जिला बदर किये गए अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुंडा एक्ट में जिला बदर किये गए अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या

नोएडा एनकाउंटर में मारे गए माया त्यागी का मुजफ्फरनगर में रहा था खौफ, रंगदारी से लेकर हत्याओं तक में आया नाम

नोएडा एनकाउंटर में मारे गए माया त्यागी का मुजफ्फरनगर में रहा था खौफ, रंगदारी से लेकर हत्याओं तक में आया नाम

मुजफ्फरनगर। नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मारे गए 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी का वर्ष 2012 से 2017 तक मुजफ्फरनगर जिले में आपराधिक गतिविधियों में नाम चर्चा में रहा। छपार निवासी माया त्यागी पर खाद व्यापारी की हत्या से लेकर गवाह की हत्या कराने और पुलिस सुरक्षा में आरोपितों पर हमले जैसी घटनाओं में शामिल होने के आरोप रहे थे। उसका नाम पहली बार 10 लाख रुपये की रंगदारी नहीं मिलने पर खाद व्यापारी संजीव त्यागी की हत्या के मामले में सामने आया था।

इस हत्याकांड को कुख्यात अनिल दुजाना के साथ मिलकर अंजाम देने की बात सामने आई थी। इसके बाद मामले के गवाह और मृतक के भाई राजीव त्यागी की भी हत्या कर दी गई थी। इस दौरान हुई जवाबी फायरिंग में गिरोह का एक बदमाश भी मारा गया था।

आठ जनवरी 2012 की सुबह छपार निवासी संजीव त्यागी अपनी खाद की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान कारों में सवार होकर अमन उर्फ माया त्यागी, रोबिन त्यागी, अनिल दुजाना और उनके अन्य साथी वहां पहुंचे। बदमाशों ने दुकान पर पहुंचते ही संजीव त्यागी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिससे उनकी मौत हो गई। इस मामले में बाद में आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था।

खाद व्यापारी संजीव त्यागी की हत्या के मामले में उनके भाई राजीव त्यागी की 24 अक्टूबर 2013 को अदालत में गवाही होनी थी। इससे छह दिन पहले 18 अक्टूबर को राजीव त्यागी की भी हत्या कर दी गई। बताया गया कि आरोपितों ने जेल में रहते हुए ही इस वारदात की साजिश रची थी। घटना के दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की गोली लगने से गिरोह का एक बदमाश भी मारा गया था।

खाद व्यापारी की हत्या के बाद आरोपितों ने अपने साथियों के जरिए उनके घर पर दो बार फायरिंग भी कराई थी। इस दौरान एके-47 जैसे हथियार का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई थी। वर्ष 2014 में गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।

वर्ष 2017 में माया त्यागी, रोबिन त्यागी और अनिल दुजाना को दूसरे जिले से अदालत में पेशी के लिए मुजफ्फरनगर लाया जा रहा था। इसी दौरान मंसूरपुर क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित धौला पुल पर पुलिस सुरक्षा के बीच उन पर हमला कर दिया गया। इस घटना में एक सिपाही घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

सूत्रों के मुताबिक, रोबिन त्यागी ने बाद में अपराध की दुनिया से दूरी बना ली थी। वहीं, एसएसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि माया त्यागी मूल रूप से छपार का रहने वाला था, लेकिन अब वह वहां नहीं रहता था।

नोएडा मुठभेड़ में मारे गए 50 हजार रुपये के इनामी अमन उर्फ माया त्यागी का अंतिम संस्कार रविवार देर शाम उसके पैतृक गांव छपार में किया गया। शव लेने के लिए परिजन रविवार सुबह नोएडा रवाना हुए थे। पोस्टमार्टम के बाद रात करीब साढ़े आठ बजे शव गांव पहुंचा।

इस दौरान छपार थाना प्रभारी मोहित सहरावत पुलिस बल के साथ गांव में मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के बीच गांव के श्मशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top