Breaking News
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा
सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती
युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
समस्तीपुर में फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर 83 हजार रुपये की लूट, बाइक सवार तीन बदमाश फरार
समस्तीपुर में फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर 83 हजार रुपये की लूट, बाइक सवार तीन बदमाश फरार

बहन के प्रेम विवाह से नाराज नाबालिग ने की जीजा की हत्या, पारिवारिक कार्यक्रम में मचा हड़कंप

बहन के प्रेम विवाह से नाराज नाबालिग ने की जीजा की हत्या, पारिवारिक कार्यक्रम में मचा हड़कंप

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में पारिवारिक रंजिश के चलते हत्या का मामला सामने आया है। यहां बहन के प्रेम विवाह से नाराज 16 वर्षीय किशोर पर अपने 22 वर्षीय जीजा की हत्या करने का आरोप है। घटना खुड़ैल थाना क्षेत्र के नीलगिरी परिसर की है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान देवास जिले के राणायर बरोठा निवासी दीपक (22) के रूप में हुई है। दीपक ने करीब दो साल पहले गायत्री से प्रेम विवाह किया था। इस शादी से शुरुआत में युवती के परिवार के लोग नाराज थे और उन्होंने दंपती से दूरी बना ली थी। हालांकि, कुछ समय बाद परिवार में फिर से मेलजोल शुरू हो गया था। इसके बावजूद नाबालिग के मन में जीजा को लेकर नाराजगी बनी हुई थी।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को दीपक अपनी बड़ी सास रामकन्या के बारहवें के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नीलगिरी परिसर पहुंचा था। रात में घर पर भजन-कीर्तन का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान करीब दो बजे अचानक दीपक की चीख सुनाई दी। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो वह टेंट के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला।

परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

थाना प्रभारी करणी सिंह शक्तावत के मुताबिक, पुलिस ने मामले की जांच के बाद 16 वर्षीय आरोपी को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में किशोर ने बताया कि दीपक के साथ उसका विवाद हुआ था। उसका आरोप था कि जीजा उससे बातचीत नहीं करने को लेकर उसे धमका रहा था। इसी बात पर नाराज होकर उसने सब्जी काटने वाले चाकू से दीपक पर हमला कर दिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कथित तौर पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top