Breaking News
क्या घंटों कुर्सी पर बैठे रहना बन रहा है हार्ट अटैक की वजह? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या घंटों कुर्सी पर बैठे रहना बन रहा है हार्ट अटैक की वजह? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
‘बेबी डू डाई डू’ का धमाकेदार इंट्रो वीडियो रिलीज
‘बेबी डू डाई डू’ का धमाकेदार इंट्रो वीडियो रिलीज
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियां अत्यंत आवश्यक- जिलाधिकारी
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियां अत्यंत आवश्यक- जिलाधिकारी
ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह
ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह
“निखण्यां जोग” की OTT पर एंट्री, वीडियोज अलार्म बना उत्तराखंडी सिनेमा का नया डिजिटल घर
“निखण्यां जोग” की OTT पर एंट्री, वीडियोज अलार्म बना उत्तराखंडी सिनेमा का नया डिजिटल घर
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
खाद्य सुरक्षा मानकों पर सख्ती, होटल संचालकों को किया जागरूक
खाद्य सुरक्षा मानकों पर सख्ती, होटल संचालकों को किया जागरूक
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, बेटा और मामा ही निकले आरोपी
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, बेटा और मामा ही निकले आरोपी
आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी
आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी

एनडीए ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, राष्ट्रपति को सौंपी अपने सांसदों की लिस्ट

एनडीए ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, राष्ट्रपति को सौंपी अपने सांसदों की लिस्ट

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद अब बीजेपी ने सहयोगी दलों के साथ केंद्र में सरकार बनाने की कोशिशें तेज कर दी हैं. शुक्रवार को NDA की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया, उन्होंने संसद पहुंचकर संविधान को प्रणाम किया साथ ही विपक्षी दलों पर हमला बोला. संसदीय दल की बैठक के बाद NDA गठबंधन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है, इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को समर्थक देने वाले सांसदों की लिस्ट भी सौंपी जा चुकी है. ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि नरेंद्र मोदी 9 जून, रविवार को देश के तीसरे प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ले सकते हैं, इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई देश-विदेश के राष्ट्राध्यक्षों को भी आमंत्रित किया गया है.

तीसरी बार संसदीय नेता चुने गए पीएम मोदी
संसदीय नेता चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 जून को कहा कि वह अपनी अगली सरकार के सभी निर्णयों में सर्वसम्मति सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे और एनडीए एक जैविक गठबंधन है जो ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत के लिए प्रतिबद्ध है. भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) द्वारा तीसरी बार प्रधान मंत्री बनने के लिए अपने नेता के रूप में चुने गए, उन्होंने यह भी कहा कि अगले 10 वर्षों में एनडीए सरकार सुशासन, विकास, जीवन की गुणवत्ता और आम लोगों के जीवन में न्यूनतम हस्तक्षेप पर ध्यान केंद्रित करेगी. उन्होंने कहा कि इस गठबंधन के मूल में आपसी विश्वास है और वे ‘सर्व पंथ समभाव’ (सभी संप्रदाय समान हैं) के सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top