Breaking News
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार

नवनियुक्त 1094 कनिष्ठ अभियन्ताओं को मिले नियुक्ति पत्र

नवनियुक्त 1094 कनिष्ठ अभियन्ताओं को मिले नियुक्ति पत्र

उत्कृष्ट कार्यों से विकसित राज्य के सपने को करें साकार- महाराज

देहरादून। उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियन्ता सेवा परीक्षा, 2023 के अंतर्गत विभिन्न विभागों हेतु चयनित कनिष्ठ अभियन्ताओं को एक समारोह के अन्तर्गत कुल 1094 नियुक्ति पत्र वितरण किये गये।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बतौर मुख्य अतिथि वर्चुअल उपस्थिति में शुक्रवार को नींबू वाला, गढ़ीकैंट स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान समारोह के विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के द्वारा लोक निर्माण विभाग के 252, ग्रामीण निर्माण विभाग के 201, सिंचाई विभाग के 137, लघु सिंचाई विभाग के 46, पंचायती राज विभाग के 41, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग एवं जल संस्थान के 79, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, पेयजल निगम के 52, आवास विभाग के 134, शहरी विकास विभाग के 32, पावर ट्रांसमिशन, कार्पोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लि0 के 5, उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लिमिटेड के 49, कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के 37, उत्तराखण्ड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के 10 और ऊर्जा विभाग के 09 नवनियुक्त कनिष्ठ अभियन्ताओं सहित कुल 1094 को नियुक्ति पत्र वितरण किये गये।

समारोह के दौरान नवनियुक्त कनिष्ठ अभियन्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सभी विभाग राज्य के विकास में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। लोक निर्माण विभाग जहां सड़कों एवं सेतुओं के निर्माण से बेहतर कनेक्टिविटी देने का काम कर रहा है वहीं अन्य सभी विभाग भी विकास के लक्ष्यों को साधने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त कनिष्ठ अभियन्ताओं की नियुक्ति से न केवल युवाओं के करियर को एक नई दिशा मिलेगी बल्कि इससे विभिन्न विभागों को भी उत्कृष्ट मानव संसाधनों का लाभ मिल सकेगा।

कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने कहा कि नव नियुक्त अभियन्ताओं की ऊर्जा, उत्साह एवं कौशल से हम और अधिक सकारात्मक परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। इनका योगदान विभागों की क्षमता को और अधिक मजबूत बनायेगा। उन्होंने नव नियुक्त अभियन्ताओं से कहा कि सभी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए उत्तराखण्ड को विकसित राज्य बनाने के सपने को साकार करने में अपना योगदान दें।

इस अवसर पर राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, विधायक सविता कपूर, अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, सचिव रंजीत सिन्हा, सचिव सिंचाई राजेश कुमार, नितिन भदोरिया, सचिव एस.एन.पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top