Breaking News
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल ने उठाया नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर का मुद्दा, गडकरी ने दी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल ने उठाया नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर का मुद्दा, गडकरी ने दी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी
शीशमबाड़ा प्लांट की समस्याओं पर नगर आयुक्त सख्त, कूड़ा निस्तारण और प्लांट स्थानांतरण में तेजी के निर्देश
शीशमबाड़ा प्लांट की समस्याओं पर नगर आयुक्त सख्त, कूड़ा निस्तारण और प्लांट स्थानांतरण में तेजी के निर्देश
चार दिन बाद सरयू नदी से मिला 8 वर्षीय बालक का शव, एसडीआरएफ ने किया बरामद
चार दिन बाद सरयू नदी से मिला 8 वर्षीय बालक का शव, एसडीआरएफ ने किया बरामद
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत का कलक्ट्रेट नैनीताल का वार्षिक निरीक्षण, दो माह में लंबित वाद निपटाने के निर्देश
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत का कलक्ट्रेट नैनीताल का वार्षिक निरीक्षण, दो माह में लंबित वाद निपटाने के निर्देश
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून में मंदिर से घंटियां चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में मंदिर से घंटियां चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शीशमबाड़ा प्लांट की समस्याओं पर नगर आयुक्त सख्त, कूड़ा निस्तारण और प्लांट स्थानांतरण में तेजी के निर्देश

शीशमबाड़ा प्लांट की समस्याओं पर नगर आयुक्त सख्त, कूड़ा निस्तारण और प्लांट स्थानांतरण में तेजी के निर्देश

देहरादून:  नगर निगम देहरादून के नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने शुक्रवार को शीशमबाड़ा स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) प्लांट में कूड़ा निस्तारण और प्लांट से जुड़ी समस्याओं को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में लंबे समय से लंबित मुद्दों, स्थानीय नागरिकों और पछवादून संयुक्त समिति की मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।

नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि प्लांट पर जमा कूड़े का वैज्ञानिक और पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने संबंधित कंपनी को कूड़ा निस्तारण की गति बढ़ाने और संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी।

बैठक में प्लांट की तकनीकी और पर्यावरणीय कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश भी दिए गए। नगर आयुक्त ने कहा कि स्थानीय नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान नगर निगम की प्राथमिकता है और स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा।

पछवादून संयुक्त समिति की मांगों पर चर्चा करते हुए शीशमबाड़ा प्लांट के स्थानांतरण के लिए उपयुक्त भूमि चयन की प्रक्रिया में तेजी लाने पर सहमति बनी। साथ ही, इस कार्य की प्रगति की समीक्षा के लिए प्रत्येक माह नियमित बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

नगर आयुक्त ने अधिकारियों को स्थानीय नागरिकों और विकास समिति से जुड़े सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक नगर आयुक्त, पछवादून संयुक्त समिति के सदस्य, प्लांट संचालित करने वाली कंपनी के प्रतिनिधि तथा स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। नगर आयुक्त ने सभी पक्षों को भरोसा दिलाया कि शीशमबाड़ा प्लांट से जुड़े सभी मुद्दों का समाधान पारदर्शी, संवेदनशील और समयबद्ध तरीके से किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top