Breaking News
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित

पाकिस्तान का नया प्रोपेगेंडा फेल, भारत ने दिया करारा जवाब

पाकिस्तान का नया प्रोपेगेंडा फेल, भारत ने दिया करारा जवाब

अफगानिस्तान पर भारतीय हमले का दावा पूरी तरह झूठा – विदेश सचिव

नई दिल्ली।  विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने एक प्रेस वार्ता में पाकिस्तान द्वारा फैलाए गए झूठे प्रचार की सख्त निंदा की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अफगानिस्तान पर भारतीय मिसाइल हमले का दावा पूरी तरह मनगढंत और निराधार है। साथ ही, पाकिस्तान की ओर से फैलाए जा रहे दुष्प्रचार की वास्तविकता भी सामने रखी।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस ब्रीफिंग में पाकिस्तान के हालिया झूठे दावों पर करारा जवाब देते हुए कहा, “पाकिस्तान ने यह गलत प्रचार किया है कि भारत ने अफगानिस्तान पर मिसाइल हमला किया है। यह दावा पूरी तरह बेबुनियाद है। अफगानिस्तान की जनता जानती है कि पिछले एक-डेढ़ साल में उनके देश में आम नागरिकों और बुनियादी ढांचे पर बार-बार हमले किसने किए हैं – इसमें कोई भ्रम नहीं होना चाहिए।”

पाकिस्तान की अफवाहें और भ्रामक दावे:

पाकिस्तानी सेना ने हाल ही में आरोप लगाया था कि भारतीय पंजाब में हमलों के बाद भारत ने अफगानिस्तान पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है, जिसे उन्होंने एक “बड़े और खतरनाक प्लान” का हिस्सा बताया। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के पास भारत की हर मिसाइल का इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर मौजूद है और वे यह ट्रैक कर सकते हैं कि मिसाइल कहां से दागी गई और उसका लक्ष्य क्या था।

विदेश सचिव का सख्त खंडन:

इस पर विदेश सचिव ने पलटवार करते हुए कहा कि पाकिस्तान बार-बार झूठ और दुष्प्रचार फैला रहा है, और यह सब उसकी सरकारी एजेंसियों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सिरसा और आदमपुर एयरबेस को नुकसान पहुंचने की खबरें झूठी हैं और प्रेस वार्ता में इन स्थानों की ताज़ा तस्वीरें भी पेश की गईं, जिनसे साफ़ था कि सब कुछ सामान्य है।

उन्होंने यह भी बताया कि असल में पाकिस्तान ही नागरिक ठिकानों को निशाना बना रहा है। जम्मू और पंजाब के कई हिस्सों में हाल ही में हमले हुए हैं। शनिवार सुबह राजौरी में हुई गोलीबारी में एक प्रशासनिक अधिकारी की जान चली गई। जालंधर और फिरोजपुर में भी हमलों की पुष्टि हुई है। पाकिस्तान ने यह भी आरोप लगाया कि भारत की ओर से श्री अमृतसर साहिब की दिशा में मिसाइलें दागी गईं, जिसे विदेश सचिव ने “बचकाना और देश को बांटने की साजिश” करार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top