Breaking News
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार

एक साल में तीसरी बार देहरादून आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, IMA परेड में होंगी शामिल

एक साल में तीसरी बार देहरादून आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, IMA परेड में होंगी शामिल

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आगामी 12 जून को देहरादून पहुंचेंगी और 13 जून को भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) की प्रतिष्ठित पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर राजधानी देहरादून में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

विशेष बात यह है कि पिछले एक वर्ष के दौरान राष्ट्रपति का यह तीसरा देहरादून दौरा होगा। इससे पहले भी वह राष्ट्रपति निकेतन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए उत्तराखंड की राजधानी आ चुकी हैं। लगातार हो रहे इन दौरों को देहरादून की बढ़ती राष्ट्रीय महत्वता और राष्ट्रपति निकेतन की बढ़ती पहचान से जोड़कर देखा जा रहा है।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर राष्ट्रपति निकेतन और IMA परिसर में सुरक्षा तथा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिला प्रशासन, सेना, सुरक्षा एजेंसियां और राष्ट्रपति सचिवालय के अधिकारी लगातार समन्वय बैठकों के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। वहीं IMA में जेंटलमैन कैडेट्स पासिंग आउट परेड के लिए अंतिम अभ्यास में जुटे हुए हैं।

राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति निकेतन भी इन दिनों विशेष चर्चा में है। ऐतिहासिक महत्व रखने वाला यह परिसर आम लोगों के लिए खोले जाने के बाद पर्यटकों का प्रमुख आकर्षण बन गया है। यहां विकसित किए जा रहे विशाल उद्यान और आधुनिक सुविधाओं वाले पर्यटन क्षेत्र का कार्य भी अंतिम चरण में पहुंच चुका है।

बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान परिसर में विकसित किए जा रहे कुछ नए प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण या लोकार्पण भी किया जा सकता है। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए पूरे राजपुर रोड क्षेत्र और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है।

प्रशासन को उम्मीद है कि इस दौरे से न केवल देहरादून बल्कि उत्तराखंड की पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान को भी राष्ट्रीय स्तर पर नई मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top