Breaking News
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार

राहुल-अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- विदाई झांकी की कर रहे तैयारी ..

राहुल-अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- विदाई झांकी की कर रहे तैयारी ..

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के झांसी में कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने साथ मिलकर एक जनसभा को संबोधित किया. जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने अपने भाषण में कहा- लोकसभा चुनाव के चार चरण खत्म हो चुके हैं और बीजेपी का ग्राफ लगातार गिर रहा है. झांसी के लोग बीजेपी की ‘विदाई की झांकी’ की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा इस चुनाव में झांसी सीट पर ‘इंडिया’ गंठबंधन प्रत्याशी प्रदीप जैन की बंपर जीत होगी।

भाजपा ने किसानों की जेब का पैसा लूटा है
अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करते हुए बोले- देश में किसानों की लूट हुई है और किसानों के जेब का पैसा भाजपा वालों ने अपनी जेब में कर लिया है. यह (बीजेपी) वालों ने कहा था कि आय दो गुनी होगी लेकिन कोई बताए कि क्या आए दो गुनी हुई? नहीं बल्कि लाइट, डीजल और खाद के पैसे बढ़ गए. सपा प्रमुख ने कोविड वैक्सीन को लेकर कहा- जिन्होंने वैक्सीन लगवाई है, उन्हें दिल की बीमारी हो रही है।

कोविड टाइम पर लोगों से नाच-गाना करवाया
वहीं कांग्रेस और सपा की जॉइंट रैली में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा- कि इन लोगों ने शहरों में स्मार्ट सिटी के नाम पर छाते लटका दिए. कोविड का समय था तो कई हजारों लोगों की मौत हुई, लेकिन इन्होंने नाच-गाना और थाली बजवाद दी. राहुल ने आगे कहा- जब आपकी जमीन छीनने का समय आता है, तो इन्हें एक सेकेंड का भी समय नहीं लगता है. इधर-उधर की बातें कर दो मिनट में आपकी जमीन हड़प लेते हैं।

सरकार सबके बैंक अकाउंट में 8500 डालेगी
कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष ने कहा ये भाजपाई 22 अरबपति बना रहे हैं लेकिन हम करोड़ों भारतीयों को लखपति बनाने जा रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा- हर परिवार में से एक महिला का नाम चुना जाएगा और फिर उसके बैंक अकाउंट में हर साल 1 लाख रुपए भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि एक जुलाई को झांसी में लाखों लोग जागेंगे, सरकार सबके बैंक अकाउंट में 8500 डाल देगी. इसी तरह से हर महीने करोड़ों लोगों के बैंक अकाउंट में 8500 डाले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top