Breaking News
वर्षों से जिस सड़क की समस्या का नहीं हो पाया था समाधान। प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष के प्रयासों से मुख्यमंत्री धामी ने लिया संज्ञान!
वर्षों से जिस सड़क की समस्या का नहीं हो पाया था समाधान। प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष के प्रयासों से मुख्यमंत्री धामी ने लिया संज्ञान!
एक साल बाद बदली धराली की तस्वीर, आपदा के मलबे से निकलकर फिर खड़ी हुई जिंदगी
एक साल बाद बदली धराली की तस्वीर, आपदा के मलबे से निकलकर फिर खड़ी हुई जिंदगी
एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
एमडीडीए में आयोजित हुआ ‘समाधान दिवस’, आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए गए निर्देश
एमडीडीए में आयोजित हुआ ‘समाधान दिवस’, आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए गए निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ
सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत
सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत
मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ
मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ
ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान
ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान
लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स
लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स

कर्णप्रयाग क्षेत्र की सड़क और पुल परियोजनाओं को मिलेगी गति: मंत्री गणेश जोशी

कर्णप्रयाग क्षेत्र की सड़क और पुल परियोजनाओं को मिलेगी गति: मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 26 मई: उत्तराखंड के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से रविवार को कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGYSY) के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र में अधूरी सड़क और पुल परियोजनाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

विधायक नौटियाल ने बताया कि कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण मोटर मार्गों पर पुलों का निर्माण तो पूरा हो चुका है, लेकिन अप्रोच रोड (पहुंच मार्ग) अब भी अधूरी पड़ी हैं, जिससे जनता को लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बकरियाबैंड से छिमटा, जंगलचट्टी से सिराना, गॉल से मठकोट, बुंगीधार मेहलचोरी से बछुआबाण कोलानी और देवपुरी तक के मार्गों की स्थिति को लेकर चिंता जताई।

इसके अलावा, उन्होंने लाटूगैर से नैणी (3.5 किमी) और स्यूंणी मल्ली (4.5 किमी) सड़क की खस्ताहाल स्थिति पर भी ध्यान दिलाया, और अनुरोध किया कि इन सड़कों की मरम्मत शीघ्र कराई जाए।

मंत्री जोशी ने दिए तुरंत कार्रवाई के निर्देश
बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने PMGYSY के मुख्य अभियंता संजय पाठक को निर्देश दिया कि वे शीघ्र क्षेत्र का निरीक्षण करें और अधूरी अप्रोच रोड का कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि क्षेत्रीय जनता को जल्द सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा, “ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और संपर्क मार्गों का विकास सरकार की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को फील्ड विजिट कर जमीनी स्थिति का आकलन करना चाहिए।”

बैठक में अधिकारी भी रहे मौजूद
इस अहम बैठक में मुख्य अभियंता गढ़वाल मनीष मित्तल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मंत्री जोशी ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सुधार कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top