Breaking News
सिर्फ डाइट और एक्सरसाइज नहीं, मजबूत इम्युनिटी के लिए पूरी नींद भी जरूरी
सिर्फ डाइट और एक्सरसाइज नहीं, मजबूत इम्युनिटी के लिए पूरी नींद भी जरूरी
दिल्ली-NCR में CNG के दाम बढ़े, जानिए नए रेट
दिल्ली-NCR में CNG के दाम बढ़े, जानिए नए रेट
‘प्रेम कीटाणु’ का नया रोमांटिक ट्रैक ‘कहो तो’ रिलीज, वीर पहाड़िया और आफिया सैयद की दिखी शानदार केमिस्ट्री
‘प्रेम कीटाणु’ का नया रोमांटिक ट्रैक ‘कहो तो’ रिलीज, वीर पहाड़िया और आफिया सैयद की दिखी शानदार केमिस्ट्री
नेपाल में बाढ़ का कहर: 626 लोगों की मौत, 2 हजार से ज्यादा लापता, भारत ने भेजी राहत सामग्री
नेपाल में बाढ़ का कहर: 626 लोगों की मौत, 2 हजार से ज्यादा लापता, भारत ने भेजी राहत सामग्री
चकराता में लालपुल के पास 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने पांच लोगों को सुरक्षित निकाला
चकराता में लालपुल के पास 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने पांच लोगों को सुरक्षित निकाला
राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या
राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या
उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर
उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर
श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश
श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश
नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन
नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन

यमकेश्वर के प्राथमिक विद्यालय में अंग्रेजी शिक्षा पर गंभीर सवाल, अभिभावकों का फूटा गुस्सा; कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

यमकेश्वर के प्राथमिक विद्यालय में अंग्रेजी शिक्षा पर गंभीर सवाल, अभिभावकों का फूटा गुस्सा; कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

यमकेश्वर/पौड़ी गढ़वाल। पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर विकासखंड के शीला स्थित प्राथमिक विद्यालय में अंग्रेजी विषय की पढ़ाई को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस नेता विनोद डबराल तथा क्षेत्र के कई अभिभावकों ने खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को शिकायत पत्र सौंपकर विद्यालय में अंग्रेजी शिक्षण व्यवस्था की जांच और तत्काल सुधार की मांग की है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विद्यालय में लंबे समय से अंग्रेजी विषय का नियमित अध्यापक नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावकों का कहना है कि कई वर्षों से अंग्रेजी विषय का प्रभावी शिक्षण नहीं हो पा रहा है, जिससे छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता और भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद डबराल ने बताया कि बच्चों की अंग्रेजी विषय की कॉपियों का निरीक्षण करने पर यह सामने आया कि विषय का नियमित अध्ययन नहीं कराया गया है। उनका कहना है कि प्राथमिक स्तर पर अंग्रेजी की कमजोर नींव बच्चों की आगे की शिक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन सकती है।

शिकायत पत्र पर सीमा देवी, हेमा देवी, बसंती देवी, सुमन देवी और नवीन सिंह सहित कई अभिभावकों के हस्ताक्षर हैं। सभी ने विद्यालय में जल्द से जल्द अंग्रेजी शिक्षक की नियुक्ति और शिक्षण व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।

विनोद डबराल ने खंड शिक्षा अधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो अभिभावकों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top