Breaking News
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका, जय प्रकाश भाई पटेल ने थामा कांग्रेस का हाथ

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका, जय प्रकाश भाई पटेल ने थामा कांग्रेस का हाथ

रांची। झारखंड की मांडू सीट से बीजेपी विधायक जय प्रकाश पटेल बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के लिए यह झटका माना जा रहा है। इस मौके पर झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और प्रभारी गुलाम अहमद मीर मौजूद रहे। झारखंड सरकार में मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि प्रकाश पटेल के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को फायदा होगा।

वहीं जय प्रकाश पटेल ने कांग्रेस का हाथ थामने के बाद कहा कि मैं किसी पर आरोप नहीं लगा रहा। 2019 के लोकसभा चुनाव में न सिर्फ बीजेपी बल्कि एनडीए गठबंधन के लिए प्रचार किया। हमें लगा कि झारखंड के लोगों के लिए काम कर सकेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

उन्होंने आगे कहा कि मेरे पिता टेक लाल महतो अग्रणी योद्धा थे, हमें लगा कि एनडीए में जाने से उनके विजन को आगे बढ़ाएंगे, लेकिन ऐसा माहौल नहीं बना। हम ‘इंडिया’ गठबंधन को झारखंड में मजबूत करेंगे।

प्रकाश पटेल को कांग्रेस हजारीबाग लोकसभा सीट से उम्मीदवार बना सकती है। बीजेपी ने हजारीबाग सीट से मनीष जायसवाल को उम्मीदवार बनाया है। जायसवाल सदर विधायक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top