Breaking News
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

देहरादून में मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण, कई अनियमितताएं उजागर — एक स्टोर सील, एक बंद कराया गया

देहरादून में मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण, कई अनियमितताएं उजागर — एक स्टोर सील, एक बंद कराया गया

देहरादून। सेफ ड्रग्स : सेफ लाइफ अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को जय कॉम्पलेक्स, त्यागी रोड स्थित कई मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के अध्यक्ष एवं जिला जज प्रेम सिंह खिमाल के निर्देश पर की गई। निरीक्षण टीम का नेतृत्व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती सीमा डुँगराकोटी ने किया।

ड्रग विभाग से वरिष्ठ औषधि निरीक्षक मनेन्द्र सिंह राणा, औषधि निरीक्षक अमित आज़ाद (रुद्रप्रयाग) और ऋषभ धामी (टिहरी) भी टीम में शामिल रहे।

मदान मेडिकोज में गंदगी, अव्यवस्था और प्रतिबंधित कफ सिरप की 18 पेटियां मिलीं

टीम ने सबसे पहले मदान मेडिकोज (प्रो० विकास पाल) का निरीक्षण किया, जहां स्टोर में भारी गंदगी, दवाइयों का अव्यवस्थित भंडारण और प्रतिबंधित कफ सिरप की 18 पेटियां पाई गईं। टीम ने दो दवाइयों के नमूने भी लिए और साफ–सफाई व उचित रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए।

रिया मेडिकोज में रख-रखाव ठीक, लेकिन दवाइयाँ फर्श पर मिलने पर चेतावनी

रिया मेडिकोज (प्रो० गौरव बक्शी) में दवाइयों के रख-रखाव की स्थिति सामान्य मिली, किंतु कुछ दवाइयाँ फर्श पर रखी मिलीं। टीम ने कड़ी आपत्ति जताते हुए उचित व्यवस्था के निर्देश दिए।

मेड एट डोर मेडिकोज में भारी लापरवाही, स्टोर तत्काल बंद कराया गया

मेड एट डोर मेडिकोज (प्रो० आंचल शर्मा) में फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले और कई दिनों से अनुपस्थित रहने की बात सामने आई।
निरीक्षण के दौरान—

फ्रिज में तापमान डिस्प्ले नहीं मिला

बड़ी संख्या में एक्सपायर दवाइयाँ रैक पर मिलीं

नारकोटिक्स दवाओं का रजिस्टर मौजूद नहीं था

कई दवाइयाँ फर्श पर पड़ी थीं

गंभीर अनियमितताएँ पाए जाने पर स्टोर को मौके पर ही बंद कराया गया और दवा बिक्री पर रोक लगा दी गई।

एस.आर. फार्मा में एक्सपायर दवाइयाँ, नारकोटिक्स रजिस्टर नहीं; एक अवैध स्टोर सील

एस.आर. फार्मा (प्रो० निशु गोयल) में फ्रिज और रैक दोनों जगह कई एक्सपायर दवाइयाँ मिलीं, साथ ही नारकोटिक्स रजिस्टर भी मौजूद नहीं था।
कॉम्पलेक्स के एक अन्य स्टोर का निरीक्षण किया गया, जहां गंदगी और सीलन पाई गई। स्टोर बिना लाइसेंस संचालित हो रहा था, जिसे टीम ने मौके पर ही सील करा दिया।

हर माह होगा संयुक्त निरीक्षण

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि जिले में सुरक्षित और मानकों के अनुरूप दवाई उपलब्ध हो सके, इसके लिए हर माह ड्रग विभाग के साथ इसी प्रकार औचक निरीक्षण किए जाते रहेंगे। नियमों के उल्लंघन पर संबंधित मेडिकल स्टोरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top