Breaking News
क्या घंटों कुर्सी पर बैठे रहना बन रहा है हार्ट अटैक की वजह? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या घंटों कुर्सी पर बैठे रहना बन रहा है हार्ट अटैक की वजह? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
‘बेबी डू डाई डू’ का धमाकेदार इंट्रो वीडियो रिलीज
‘बेबी डू डाई डू’ का धमाकेदार इंट्रो वीडियो रिलीज
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियां अत्यंत आवश्यक- जिलाधिकारी
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियां अत्यंत आवश्यक- जिलाधिकारी
ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह
ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह
“निखण्यां जोग” की OTT पर एंट्री, वीडियोज अलार्म बना उत्तराखंडी सिनेमा का नया डिजिटल घर
“निखण्यां जोग” की OTT पर एंट्री, वीडियोज अलार्म बना उत्तराखंडी सिनेमा का नया डिजिटल घर
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
खाद्य सुरक्षा मानकों पर सख्ती, होटल संचालकों को किया जागरूक
खाद्य सुरक्षा मानकों पर सख्ती, होटल संचालकों को किया जागरूक
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, बेटा और मामा ही निकले आरोपी
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, बेटा और मामा ही निकले आरोपी
आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी
आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी

स्वप्निल कुसाले ने पेरिस ओलंपिक में रचा इतिहास, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने

स्वप्निल कुसाले ने पेरिस ओलंपिक में रचा इतिहास, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने

नई दिल्ली। स्वप्निल कुसाले ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पेरिस ओलंपिक में 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन (3पी) स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय निशानेबाज बन गए हैं। टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) एथलीट स्वप्निल ने उल्लेखनीय अनुकूलता और सटीकता का प्रदर्शन किया। उन्होंने लगातार रैंकिंग में ऊंचाई हासिल करते हुए 451.4 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया और देश के लिए कांस्य पदक हासिल किया। पेरिस ओलंपिक में यह भारत का तीसरा पदक है, जिसमें तीनों पदक निशानेबाजी स्पर्धाओं से आए हैं।
बता दें कि स्वप्निल ने क्वालिफिकेशन स्टेज में 7वें स्थान पर रहते हुए फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई किया, जहां उन्होंने कुल 590 अंक प्राप्‍त किए। लगातार बेहतर प्रदर्शन ने उन्हें इस स्‍पर्धा के शीर्ष दावेदारों में जगह दिलाई।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर स्वप्निल कुसाले को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, “स्वप्निल कुसाले का असाधारण प्रदर्शन! पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई। उनका प्रदर्शन विशिष्ट है, क्योंकि उन्होंने अत्यधिक दृढ़ता और कौशल का प्रदर्शन किया है। वे इस श्रेणी में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट भी हैं।

प्रत्येक भारतीय खुशी से भर गया है।“

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top