Breaking News
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार

सिनेमाघरों में नहीं चला ‘केसरी चैप्टर 2’ का जादू, फिल्म की कमाई में लगातार आ रही गिरावट

सिनेमाघरों में नहीं चला ‘केसरी चैप्टर 2’ का जादू, फिल्म की कमाई में लगातार आ रही गिरावट

अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर माधवन अभिनित फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ की रिलीज को पूरा एक सप्ताह हो गया है। सातवें दिन भी फिल्म की कमाई में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने सातवें दिन कितने का कलेक्शन किया है।

सातवें दिन ‘केसरी 2’ का कलेक्शन
केसरी चैप्टर 2, 18 अप्रैल को रिलीज हुई थी।  फिल्म की रिलीज को पूरे सात दिन हो गए हैं। रिलीज के बाद से ही फिल्म के कारोबार में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

‘केसरी चैप्टर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘केसरी चैप्टर 2’ ने पहले शुक्रवार को 7.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 9.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। तीसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़ रुपये और चौथे दिन 4.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पांचवें दिन फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ ने 5 करोड़ रुपये और छठे दिन 3.6 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं फिल्म ने आज सातवें दिन गुरुवार को 2.29 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। कुल मिलाकर केसरी चैप्टर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब तक 44.89 करोड़ रुपये हो गया है।

फिल्म की कहानी
‘केसरी चैप्टर 2’ 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की घटनाओं पर आधारित है। इसकी कहानी में दिखाया गया है कि किस तरह से सी शंकरन नायर ने ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ी। फिल्म की कहानी रघु पलट और पुष्पा पलट की किताब ‘द केस दैट शूक द एम्पायर’ पर आधारित है।

फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है। फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ में अक्षय कुमार ने सी शंकरन नायर का किरदार निभाया है। आर माधवन ने ब्रिटिश वकील नेविल मैककिनले और अनन्या पांडे ने दिलरीत गिल की भूमिका निभाई है। बहरहाल, फिल्म के कलेक्शन को देखते हुए केसरी 2 का हाल बेहाल नजर आ रहा है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top