Breaking News
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
लोनी में 50 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद
लोनी में 50 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद
बांग्लादेश से सोना तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 5.84 करोड़ रुपये का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त
बांग्लादेश से सोना तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 5.84 करोड़ रुपये का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
देहरादून के पटेलनगर बाजार में विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में 3 गिरफ्तार
देहरादून के पटेलनगर बाजार में विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में 3 गिरफ्तार
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी
दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

युवक ने वॉशरूम में मोबाइल रखकर बनायी किराएदार युवती की अश्लील वीडियो, मुकदमा दर्ज 

युवक ने वॉशरूम में मोबाइल रखकर बनायी किराएदार युवती की अश्लील वीडियो, मुकदमा दर्ज 

ऊधम सिंह नगर । ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक मकान में किराए पर रहने वाले युवक ने दूसरी किरायदार युवतियों के वॉशरूम में मोबाइल से अश्लील वीडियो बना लिए। एक युवती ने रोशनदान में रखा मोबाइल देखा तो उसके होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

आवास विकास में एक मकान में मध्यप्रदेश की एक युवती अल्मोड़ा जिले की एक युवती के साथ किराए पर रहती है। दोनों सिडकुल की एक कंपनी में काम करते हैं। मध्यप्रदेश के मंदसोर जिले की युवती ने ट्रांजिट कैंप थाने में दी तहरीर में कहा कि 12 मार्च की रात वह कंपनी से ड्यूटी करने के बाद कमरे में पहुंची थी।

वह कमरे में बने वॉशरूम में गई ते रोशनदान पर एक मोबाइल फोन रखा था। मोबाइल का पिछला कैमरा वॉशरूम की ओर था। इस पर उन्होंने मकान मालिक को फोन करके मौके पर बुलाया और रोशनदान पर रखे माेबाइल का फोटो खींच लिया। इसके बाद वे मकान मालिक के साथ ही बिल्डिंग की छत पर गये तो वहां हरीश चमोली मौजूद था।

हरीश बिल्डिंग में किराए पर रहता था। उसके साथ पर वहीं मोबाइल था, जो वॉशरूम के रोशनदान में रखा था। उन्होंने हरीश चमोली के हाथ से मोबाइल लेकर देखा तो उसमें उनकी और साथी की वीडियो मौजूद थी। कुछ वीडियो हरीश चमोली के मोबाइल में डिलीट फोल्डर में थी। उन्होंने हरीश चमोली का मोबाइल पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी हरीश के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top