Breaking News
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
लोनी में 50 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद
लोनी में 50 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद
बांग्लादेश से सोना तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 5.84 करोड़ रुपये का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त
बांग्लादेश से सोना तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 5.84 करोड़ रुपये का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
देहरादून के पटेलनगर बाजार में विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में 3 गिरफ्तार
देहरादून के पटेलनगर बाजार में विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में 3 गिरफ्तार
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी
दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

ऑफिस में हर वक्त रहता है तनाव, तो इस तरह प्लान करें वर्कप्लेस मैनेजमेंट, 4 आसान तरीके आएंगे काम

ऑफिस में हर वक्त रहता है तनाव, तो इस तरह प्लान करें वर्कप्लेस मैनेजमेंट, 4 आसान तरीके आएंगे काम

ऑफिस में काम करना या अपने काम को मैनेज करना एक टफ टास्क होता है, जिससे कामकाजी लोगों को स्ट्रेस हो जाता है। लेकिन यकीन मानिए कि अगर आप ये 4 तरीके आजमाएंगे तो आपको कभी भी स्ट्रेस नहीं होगा।

अक्सर जो लोग वर्किंग होते हैं वह डिप्रेशन, तनाव या एंजाइटी जैसी कई मेंटल प्रॉब्लम से जूझते हैं, जिसका सबसे बड़ा कारण यह होता है कि वह अपने काम को प्रभावी ढंग से मैनेज नहीं कर पाते है और इसके चलते समय पर काम पूरा नहीं हो पाता है। इसी कारण काम का प्रेशर इतना ज्यादा होता है कि ये आगे जाकर डिप्रेशन का रूप ले लेता है और इससे आपकी मेंटल और फिजिकली दोनों हेल्थ प्रभावित होती है. ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि कैसे आप अपने ऑफिस के तनाव को इन चार तरीके से आसानी से कम कर सकते हैं।

  1. जब भी आप घर से ऑफिस जाते हैं, तो अपने काम का रिव्यू खुद करें। 10 मिनट खुद के लिए निकाले और खुद के प्रश्नों का उत्तर दें कि क्या आप अच्छा काम कर रहे हैं? आपकी रणनीति क्या है? आगे आप कैसे काम को बढ़ाएंगे? इस तरह के सवाल खुद से करें और उनके जवाब खोजें. इससे आप अपने काम को ऑटोमेटिक मैनेज कर पाएंगे और खुद अपना आंकलन कर सकेंगे।
  2. आप जो काम कर रहे हैं वह हमेशा फ्यूचर ओरिएंटेड रहना चाहिए। आपको इसकी प्लानिंग करना जरूरी है कि आने वाले समय में आप किस तरीके का काम करेंगे और कैसे अपनी रणनीति बनाएंगे। अगर आप अपने दिमाग में ही अपने फ्यूचर प्लान को बना लेंगे, तो छोटे-मोटे काम से निपटने के लिए आपको समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि आपका विजन ब्रॉड है और आपका गोल फ्यूचर ओरिएंटेड है, इससे आपको ऑफिस का तनाव भी कम होगा।
  3. अव्यवस्था और नेगेटिविटी आपके काम को प्रभावित कर सकती है, इसलिए आप अपने वर्कप्लेस को हमेशा ऑर्गेनाइज्ड रखें और वहां पर पॉजिटिव एटमॉस्फेयर क्रिएट करें. इससे फोकस और प्रोडक्टिविटी में सुधार होता है और आप ऑफिस स्ट्रेस को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
  4. सुबह कोई भी काम स्टार्ट करने से पहले सबसे पहले अपनी एक टू डू लिस्ट बनाएं, यानी कि जो काम आपको उस दिन करना है उसकी लिस्ट बनाइए, उनमें से जो काम सबसे ज्यादा प्रायोरिटी पर है, उन्हें सबसे पहले करें. उसके बाद धीरे-धीरे करके अपने बाकी कामों को भी निपटाएं, इस तरीके से आप रूटीन वर्क का प्लान बनाकर अपने ऑफिस स्ट्रेस को कम कर सकते है और अपने काम को मैनेज कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top