Breaking News
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: बारात से लौट रही बोलेरो खाई में गिरी, चार की मौत, छह घायल
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: बारात से लौट रही बोलेरो खाई में गिरी, चार की मौत, छह घायल
ब्रेकिंग न्यूज़ : गूलर बाजार के पास बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे गदेरे में गिरी बस
ब्रेकिंग न्यूज़ : गूलर बाजार के पास बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे गदेरे में गिरी बस
गौकशी की फिराक में घूम रहा एक आरोपी गिरफ्तार, दो साथी फरार
गौकशी की फिराक में घूम रहा एक आरोपी गिरफ्तार, दो साथी फरार
उत्तराखण्ड में 29 हजार से अधिक नई MSME इकाइयां स्थापित, 1.27 लाख युवाओं को मिला रोजगार : मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड में 29 हजार से अधिक नई MSME इकाइयां स्थापित, 1.27 लाख युवाओं को मिला रोजगार : मुख्यमंत्री
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर डीआईपीआर डिजिटल पॉडकास्ट का शुभारंभ, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को मिलेगी नई दिशा
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर डीआईपीआर डिजिटल पॉडकास्ट का शुभारंभ, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को मिलेगी नई दिशा
ग्रेटर नोएडा में पुलिस और चेन स्नैचरों के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश समेत दो गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में पुलिस और चेन स्नैचरों के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश समेत दो गिरफ्तार
फर्जी GST बिलिंग के जरिए देश-विदेश के कारोबारियों से ठगी, मेरठ से आरोपी गिरफ्तार; 8 लाख के नकली बिल बरामद
फर्जी GST बिलिंग के जरिए देश-विदेश के कारोबारियों से ठगी, मेरठ से आरोपी गिरफ्तार; 8 लाख के नकली बिल बरामद
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर ‘सनसनी या जिम्मेदारी’ विषय पर गोष्ठी आयोजित
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर ‘सनसनी या जिम्मेदारी’ विषय पर गोष्ठी आयोजित
जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं शिकायतें, अधिकांश का मौके पर ही किया निस्तारण
जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं शिकायतें, अधिकांश का मौके पर ही किया निस्तारण

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: बारात से लौट रही बोलेरो खाई में गिरी, चार की मौत, छह घायल

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: बारात से लौट रही बोलेरो खाई में गिरी, चार की मौत, छह घायल

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में एक बार फिर पहाड़ी सड़क पर दर्दनाक हादसा हो गया। अगस्त्यमुनि क्षेत्र के कंडारा के पास बारात से लौट रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर 2026 की रात बोलेरो वाहन संख्या UK13 TA 0706 में 10 लोग सवार थे। सभी लोग कंडारा में एक बारात में शामिल होने के बाद अपने गांव रांसी लौट रहे थे। इसी दौरान कंडारा के नजदीक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट रतूड़ा की टीम उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह पवार के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में बचाव कार्य शुरू किया गया। मौके पर पहुंची टीम को पता चला कि हादसे में छह लोग घायल हैं, जबकि चार की मौत हो चुकी है।

दुर्घटनास्थल तक सड़क की पहुंच नहीं होने और पहाड़ी इलाका बेहद दुर्गम होने के कारण बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एसडीआरएफ और डीडीआरएफ के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब चार किलोमीटर पैदल रास्ता तय कर घायलों और मृतकों को मुख्य सड़क तक पहुंचाया।

करीब पांच से छह घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी छह घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से चार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं, खाई से चारों मृतकों के शव बरामद कर पुलिस को सौंप दिए गए।

घायल व्यक्तियों का विवरण

  1. उमेद सिंह राणा (52), निवासी रांसी, ऊखीमठ।

  2. राजेंद्र सिंह (56), निवासी रांसी, ऊखीमठ।

  3. लविश राणा (25), निवासी रांसी, ऊखीमठ।

  4. वंशिका (8), निवासी कांथा, ऊखीमठ।

  5. उर्मिला देवी (33), निवासी चिलोंड, गुप्तकाशी।

  6. पूजा (34), निवासी कांथा, ऊखीमठ।

मृतकों का विवरण

  1. कुंवर सिंह (60), निवासी रांसी, ऊखीमठ।

  2. मदन सिंह (40)।

  3. सूरत सिंह (42), निवासी देड़ा, ऊखीमठ।

  4. बलवीर सिंह (70), निवासी दादा गीड बस्ती, रांसी, ऊखीमठ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top