Breaking News
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार

उत्तरकाशी: भटवाड़ी ब्लॉक में पीएमजीएसवाई की सभी सड़कें खुली रहें — मंत्री गणेश जोशी

उत्तरकाशी: भटवाड़ी ब्लॉक में पीएमजीएसवाई की सभी सड़कें खुली रहें — मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने निर्देश दिए हैं कि उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी विकासखंड अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत निर्मित सड़कों को हर स्थिति में खुला रखा जाए। बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में बैठक के दौरान यूआरआरडीए के मुख्य अभियंता को निर्देश दिए कि धराली एवं हर्षिल जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में कोई बाधा न आए, इसके लिए सड़कों की तत्काल मरम्मत एवं पुनः खोलने की कार्यवाही प्राथमिकता पर की जाए। उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में आपदा के समय पीएमजीएसवाई की सड़कें वैकल्पिक जीवन रेखा का कार्य करती हैं। ऐसे में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बंद सड़कों को युद्धस्तर पर खोलने की जरूरत है, ताकि राहत कार्यों में लगे कार्मिकों एवं स्थानीय जनता को निर्बाध मार्ग उपलब्ध हो सके।

कैबिनेट मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर कार्य किया जाए और संकट की इस घड़ी में जनभावनाओं का सम्मान करते हुए तेजी से समाधान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा की इस घड़ी में हर नागरिक के साथ खड़ी है और प्रत्येक संभव सहायता दी जा रही है। ग्राम्य विकास मंत्री ने बताया कि पीएमजीएसवाई की मशीनों को भी राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने के कार्य में लगा दिया गया है।

बैठक में यूआरआरडीए के मुख्य अभियंता ने जानकारी दी कि भारी वर्षा के कारण गढ़वाल क्षेत्र में कुल 81 सड़कें और कुमाऊं क्षेत्र में 50 सड़कें बंद हो चुकी हैं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर खोला जा रहा है। साथ ही, धारचूला क्षेत्र में एक पुल के बह जाने की जानकारी भी दी गई, लेकिन यह भी बताया गया कि वहां वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गई है।

बैठक में यूआरआरडीए के मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top