Breaking News
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार

‘वध 2’ की रिलीज डेट फाइनल: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता फिर मचाएंगे धमाल, इस दिन सिनेमाघरों में होगी एंट्री

‘वध 2’ की रिलीज डेट फाइनल: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता फिर मचाएंगे धमाल, इस दिन सिनेमाघरों में होगी एंट्री

Wadh 2 Release date final: साल 2022 में रिलीज हुई सुपरहिट थ्रिलर फिल्म ‘वध’ का सीक्वल अब आधिकारिक रूप से तय हो गया है। मेकर्स ने ‘वध 2’ की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है, जिसमें एक बार फिर दर्शकों को संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की दमदार जोड़ी देखने को मिलेगी।

फिल्म मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक 17 सेकंड का टीज़र क्लिप जारी करते हुए बताया कि ‘वध 2’ अगले साल 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्ट में लिखा गया, “संघर्ष नया, कहानी नई, क्या गलत और क्या है सही, जानिए 6 फरवरी को।”

‘वध 2’ का निर्देशन जसपाल सिंह संधू कर रहे हैं, जिन्होंने फिल्म की कहानी भी लिखी है। इसका निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा लव फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है।

पहली फिल्म ‘वध’ को अपने अनोखे क्राइम और इमोशनल ड्रामा के लिए खूब सराहा गया था। फिल्म में एक बुजुर्ग दंपति की कहानी दिखाई गई थी, जो हालात के चलते अपराध करने को मजबूर हो जाता है। संजय मिश्रा के गहन अभिनय और नीना गुप्ता के सशक्त किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

अब ‘वध 2’ से उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। दर्शकों में यह जानने की उत्सुकता है कि इस बार कहानी क्या नया मोड़ लेगी और कौन-से सवालों के जवाब छिपे होंगे इस थ्रिलर के सीक्वल में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top