Breaking News
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
लोनी में 50 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद
लोनी में 50 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद
बांग्लादेश से सोना तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 5.84 करोड़ रुपये का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त
बांग्लादेश से सोना तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 5.84 करोड़ रुपये का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
देहरादून के पटेलनगर बाजार में विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में 3 गिरफ्तार
देहरादून के पटेलनगर बाजार में विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में 3 गिरफ्तार
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी
दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

वर्ल्ड वाइड 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘वेट्टैयन’

वर्ल्ड वाइड 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘वेट्टैयन’

रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन वैश्विक स्तर पर 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 133 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। वैश्विक स्तर पर इसने 69 करोड़ का कारोबार किया है। अब फिल्म का कलेक्शन थमने लगा है।

फिल्म को तमिल में भारी कामयाबी मिली है लेकिन शेष भाषाओं में इसे असफलता हाथ लगी है। गोट फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 447 करोड़ रुपये रहा है। फिल्म में साउथ सिनेमा के बड़े स्टार शामिल थे। जिनमें राणा दग्गुबाती और फहद फासिल जैसे नाम शामिल हैं।

ट्रेडिंग वेबसाइट सेकनिल्क के मुताबिक वेट्टैयन ने छठवें दिन 4.3 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है। इस कलेक्शन के साथ फिल्म ने भारत में ही 133.8 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली है। वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ पार कर गई है। हालांकि अब फिल्म की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ रही है। लेकिन अब तक फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और रजनीकांत की जोड़ी भी बड़े पर्दे पर 33 साल बाद लौटी थी। फिल्म में रजनीकांत ने लीड रोल निभाया है और राण दग्गूबाती भी अहम किरदार में नजर आए हैं। अमिताभ बच्चन के किरदार की भी खूब तारीफ की गई है।

वहीं फिल्म ने 6वें दिन ही 200 करोड़ी क्लब में एंट्री ले ली है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 202.80 करोड़ रुपये पहुंच गया है। फिल्म ने भारत में कुल 133 करोड़ रुपयों की कमाई की है। वहीं 69 करोड़ रुपये विदेशों से भी फिल्म ने कमाए हैं। अभी भी फिल्म सिनेमाघरों में चल रही है। हालांकि अब फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ गई है।

अब दर्शकों को दीपावली पर रिलीज होने वाली 2 बड़ी फिल्मों का इंतजार है। आने वाले 1 नवंबर को सिनेमाघरों में अजय देवगन स्टारर फिल्म सिंघम अगेन और कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म भूल भुलैया 3 एक साथ दस्तक देने वाली हैं। ये दोनों ही फिल्म सुपरहिट सीरीज का तीसरा पार्ट हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top