Breaking News
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

लोनी में 50 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद

बांग्लादेश से सोना तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 5.84 करोड़ रुपये का सोना और विदेशी मुद्रा जब्त

एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल

देहरादून के पटेलनगर बाजार में विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने के आरोप में 3 गिरफ्तार

गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण

दुमका में मेला घूमने आई महिला चार साल के बेटे और भतीजे के साथ लापता, पुलिस तलाश में जुटी

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई ‘वॉर 2’ की रफ्तार, अब तक कमाए इतने करोड़ रुपये

लगभग दो हफ्ते पहले रिलीज़ हुई ऋतिक रोशन और साउथ स्टार जूनियर एनटीआर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2’ अब बॉक्स ऑफिस पर धीमी गति से कमाई कर रही है। शुरुआती दिनों में फिल्म ने औसत प्रदर्शन किया था, लेकिन अब इसके रोज़ाना कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ इस साल की टॉप फिल्मों में अपनी मजबूत पकड़ बना रही है।

15वें दिन की कमाई
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने 15वें दिन केवल 94 लाख रुपये कमाए, जबकि बुधवार को यह आंकड़ा 2.5 करोड़ रुपये था। भारत में अब तक इसका कुल कलेक्शन 230.69 करोड़ रुपये पहुँच चुका है।

वर्ल्डवाइड प्रदर्शन
400 करोड़ के बजट में बनी ‘वॉर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन फिलहाल 277.81 से 350 करोड़ रुपये के बीच है। इस लिस्ट में यह पांचवें नंबर पर है, जबकि रजनीकांत की ‘कुली’ 500 करोड़ के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है।

स्टार कास्ट
अयान मुखर्जी निर्देशित इस फिल्म में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर, कियारा आडवाणी, आशुतोष राणा और वरुण बड़ोला मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा बॉबी देओल ने फिल्म में कैमियो किया है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top