Breaking News
10 साल से फरार वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, दून पुलिस ने सहारनपुर से दबोचा
10 साल से फरार वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, दून पुलिस ने सहारनपुर से दबोचा
धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन
सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में ‘क्रिसेण्डो-2026’ का आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में ‘क्रिसेण्डो-2026’ का आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ
नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार
नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत

10 साल से फरार वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, दून पुलिस ने सहारनपुर से दबोचा

10 साल से फरार वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, दून पुलिस ने सहारनपुर से दबोचा

2013 में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दर्ज हुआ था मुकदमा, कोर्ट में पेश न होने पर जारी हुआ था गैर-जमानती वारंट

देहरादून। देहरादून पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने पशु क्रूरता के मामले में वांछित अभियुक्त फरमूद को 24 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया। अभियुक्त वर्ष 2013 में मुकदमा दर्ज होने के बाद न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने यह कार्रवाई की।

2013 में दर्ज हुआ था मुकदमा

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त फरमूद पुत्र मजीद के विरुद्ध वर्ष 2013 में भारतीय दंड संहिता की धारा 504 और 506 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(घ) और धारा 6 के तहत अभियोग दर्ज किया गया था।

मामले की सुनवाई के दौरान अभियुक्त लगातार न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था और फरार चल रहा था। इसके बाद न्यायालय ने उसके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किया था।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का निवासी है अभियुक्त

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान फरमूद (45 वर्ष), पुत्र मजीद, निवासी ग्राम हलवाना रोड, मुस्लिम कॉलोनी, छूटमलपुर, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top