Breaking News
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
एनडीएमए सदस्य डाॅ. असवाल ने आपदा की तैयारियों को परखा
एनडीएमए सदस्य डाॅ. असवाल ने आपदा की तैयारियों को परखा
आगामी नेशनल गेम्स में पदकों की संख्या बढ़ाने पर करें फोकस : रेखा आर्या
आगामी नेशनल गेम्स में पदकों की संख्या बढ़ाने पर करें फोकस : रेखा आर्या
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का किया स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का किया स्थलीय निरीक्षण
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारी के परिजनों को सौंपा ₹50 लाख की बीमा राशि का चैक
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारी के परिजनों को सौंपा ₹50 लाख की बीमा राशि का चैक
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत

क्या होता है केमिकल पील, जानें इस ट्रीटमेंट के फायदे

क्या होता है केमिकल पील, जानें इस ट्रीटमेंट के फायदे

लाख कोशिश करने के बाद भी लड़कियां चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो नहीं ला पाती है. ऐसे में अगर आपको किसी फंक्शन में खूबसूरत दिखना है, तो आप केमिकल पील करवा सकती हैं. केमिकल पील आपके चेहरे की रंगत को निखारने में और दाग धब्बों को कम करने में मदद करता है।

क्या होता है केमिकल पील
केमिकल पील एक तरह का रासायनिक घोल है, जिसे चेहरे पर लगाया जाता है. इस टॉक्सिक केमिकल सॉल्यूशन को चेहरे पर लगाने से स्किन ग्लोइंग दिखने लगती है.  यह रासायनिक घोल दो तरह से काम करता है. एक आपकी स्किन से डेड लेयर को निकलता है, तो दूसरा स्किन को साफ करने में मदद करता है।

केमिकल पील के फायदे
केमिकल पील से डेड या पुरानी हो चुकी स्किन सेल्स को नई बनाने में मदद करता है, जिससे आपकी स्किन और ज्यादा ग्लो करने लगती है. अगर आप केमिकल पील करवाती है, तो इससे आपके चेहरे पर कई तरह के फायदे हो सकते हैं. सबसे ज्यादा यह चेहरे को साफ करने में मदद करता है साथ ही आंखों के नीचे और मुंह के आसपास होने वाले फाइन लाइंस को काम करता है और अनचाहे पिंपल्स और दाग धब्बों को ठीक करने में यह काफी मददगार माना गया है।

केमिकल पील के प्रकार
यही नहीं अगर बढ़ती उम्र के कारण आपके चेहरे पर झुर्रियां आने लगी है, तो केमिकल पील की मदद से झुर्रियों को कम किया जा सकता है. बता दें कि केमिकल पील तीन तरह के होते हैं, सुपर फेशियल, मीडियम और डीप. सुपर फेशियल और मीडियम वाले पिल्स हाइपर पिगमेंट स्किन को रिमूव करती है. यही नहीं केमिकल पील को एक्ने ट्रीटमेंट के लिए भी कराया जाता है. केमिकल पील आपकी त्वचा को टाइट और मजबूत बनाने में भी मदद करती है. लेकिन केमिकल पील के कुछ साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं।

केमिकल पील के साइड इफेक्ट
बात करें इसके साइड इफेक्ट की तो कुछ पिल्स से त्वचा पर इंफेक्शन और रिएक्शन होने का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए इसका इस्तेमाल इंस्ट्रक्शन्स को फॉलो करने के बाद ही करें और किसी ब्यूटी एक्सपर्ट की राय जरूर लें. कुछ लोगों को इससे त्वचा पर सूजन, जलन और लालिमा जैसी परेशानियां हो सकती है. अगर ऐसा होता है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें. ध्यान रहे आप अपनी त्वचा के प्रकार के हिसाब से उपयुक्त ट्रीटमेंट की सलाह लें. अगर आप प्रेगनेंसी के दौरान केमिकल पील करवाती है, तो एक बार अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top