Breaking News
रोहतक में नाबालिग छात्रा के अपहरण और यौन शोषण मामले में 8 दोषियों को उम्रकैद
रोहतक में नाबालिग छात्रा के अपहरण और यौन शोषण मामले में 8 दोषियों को उम्रकैद
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
उरई में डेढ़ साल के मासूम की मौत, मां पर हत्या का आरोप; पुलिस ने हिरासत में लिया
उरई में डेढ़ साल के मासूम की मौत, मां पर हत्या का आरोप; पुलिस ने हिरासत में लिया
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
हरिद्वार के होटल में देह व्यापार की सूचना पर छापा, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो महिलाएं बरामद
हरिद्वार के होटल में देह व्यापार की सूचना पर छापा, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो महिलाएं बरामद
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना

विकासनगर में मोबाइल टावर से 80 हजार का सामान चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

विकासनगर में मोबाइल टावर से 80 हजार का सामान चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में मोबाइल टावर से कीमती उपकरण और केबल चोरी होने के मामले का दून पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के आरोप में 25 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी किए गए दो रेक्टिफायर और 40 मीटर पावर केबल बरामद हुई है। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को रॉयल कमांड प्रोटेक्शन ग्रुप के सुरक्षा सुपरवाइजर नरेश सिंह ने कोतवाली विकासनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि हरबर्टपुर क्षेत्र में स्थित आइडेंस कंपनी के मोबाइल टावर से अज्ञात व्यक्ति दो रेक्टिफायर और केबल चोरी कर ले गया है। चोरी हुए सामान की कीमत लगभग 80 हजार रुपये आंकी गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी देहरादून ने पुलिस टीम को जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। संदिग्धों की जानकारी जुटाने के साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।

जांच के दौरान 2 नवंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर बीडीएम स्कूल के पास हरबर्टपुर में एक संदिग्ध महिला को रोककर तलाशी ली गई। उसके पास से चोरी किए गए दोनों रेक्टिफायर और 40 मीटर पावर केबल बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार महिला की पहचान सोनी पत्नी लखिन्दर साहनी (25 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के गायघाट थाना क्षेत्र की रहने वाली है और वर्तमान में सेलाकुई की शिवनगर बिहारी बस्ती में रह रही थी। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह कूड़ा बीनने का काम करती है। इसी दौरान मोबाइल टावर की रेकी करने के बाद उसने जल्दी पैसे कमाने के लालच में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, महिला चोरी किए गए सामान को बेचने की तैयारी में थी, लेकिन उससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया।

पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से पूरा चोरी का सामान बरामद कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी के निर्देश पर दून पुलिस ने जिले में चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top