Breaking News
राई में सड़क किनारे सो रहा था परिवार, चोर ने कार से लाखों का सामान उड़ाया; साथी बाइक लेकर थे तैयार
राई में सड़क किनारे सो रहा था परिवार, चोर ने कार से लाखों का सामान उड़ाया; साथी बाइक लेकर थे तैयार
शादी से इनकार पर बेटी ने प्रेमी संग रची मां की हत्या की साजिश, करंट लगने का रचा झूठा नाटक
शादी से इनकार पर बेटी ने प्रेमी संग रची मां की हत्या की साजिश, करंट लगने का रचा झूठा नाटक
कुरुक्षेत्र में पांच दिन से लापता तीन बेटियों के पिता का नहर में मिला शव, परिजनों ने कपड़ों से की पहचान
कुरुक्षेत्र में पांच दिन से लापता तीन बेटियों के पिता का नहर में मिला शव, परिजनों ने कपड़ों से की पहचान
अंतिम मतदाता सूची एवं प्रथम स्तरीय जांच को लेकर जिलाधिकारी ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
अंतिम मतदाता सूची एवं प्रथम स्तरीय जांच को लेकर जिलाधिकारी ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक
नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर
चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी, लहराया तिरंगा
चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी, लहराया तिरंगा
एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना, कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचित- डीएम
एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना, कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचित- डीएम
सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा कर रहे यू- ट्यूबर सहित 04 व्यक्तियों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा कर रहे यू- ट्यूबर सहित 04 व्यक्तियों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

विजयपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त हिरासत में; 30 लाख के लेन-देन का विवाद

विजयपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त हिरासत में; 30 लाख के लेन-देन का विवाद

विजयपुर। विजयपुर थाना क्षेत्र के जख गांव में सोमवार शाम एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय आतिश शर्मा उर्फ अतुल के रूप में हुई है। वारदात के बाद पुलिस ने मौके से ही निखिल शर्मा को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक एक-दूसरे के परिचित और दोस्त बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर आतिश और निखिल एक साथ थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान गोली चलने से आतिश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को विवाद की वजह पैसों के लेन-देन से जुड़ी होने की जानकारी मिली है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने दावा किया है कि आतिश ने उससे 30 लाख रुपये लेकर जमीन का सौदा कराने की बात कही थी। आरोप है कि रकम लेने के बाद न तो पैसे वापस किए गए और न ही जमीन का सौदा पूरा हुआ।

इसी मामले को लेकर दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। सोमवार को इसी सिलसिले में दोनों की मुलाकात हुई थी। हालांकि, पुलिस इस दावे की स्वतंत्र रूप से जांच कर रही है और विवाद की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि आतिश कथित तौर पर अपने साथ पिस्तौल लेकर आया था। उसका दावा है कि दोनों के बीच हाथापाई के दौरान हथियार उसके हाथ में आ गया और इसी दौरान गोली चल गई।

हालांकि, पुलिस ने आरोपी के इस दावे की पुष्टि नहीं की है। घटना में इस्तेमाल हथियार और गोली चलने की परिस्थितियों को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य जानकारियों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है।

गोली चलने की सूचना मिलते ही विजयपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। टीम ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के साथ आरोपी से भी घटना को लेकर जानकारी ली जा रही है।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद जख गांव में तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और इलाके में स्थिति सामान्य बनाए रखने के लिए निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top