Breaking News
देहरादून में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड में सोलर बिजली महंगी करने की मांग खारिज, आयोग ने बरकरार रखा 19% सीयूएफ
उत्तराखंड में सोलर बिजली महंगी करने की मांग खारिज, आयोग ने बरकरार रखा 19% सीयूएफ
दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक से पहले विपक्षी नेताओं के खिलाफ होर्डिंग, SIR पर रणनीति को लेकर मंथन
दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक से पहले विपक्षी नेताओं के खिलाफ होर्डिंग, SIR पर रणनीति को लेकर मंथन
हैदराबाद के होटल में बैंककर्मी महिला का शव मिलने से हड़कंप, साथ ठहरा युवक फरार
हैदराबाद के होटल में बैंककर्मी महिला का शव मिलने से हड़कंप, साथ ठहरा युवक फरार
बेगूसराय होटल में महिला से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने के मामले , दोनों आरोपी गिरफ्तार
बेगूसराय होटल में महिला से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने के मामले , दोनों आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, आशारोड़ी से मोहब्बेवाला तक सुरक्षा उपाय मजबूत
देहरादून में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, आशारोड़ी से मोहब्बेवाला तक सुरक्षा उपाय मजबूत
रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, 200 से ज्यादा स्टॉलों पर दिखेगा पहाड़ी स्वाद
रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, 200 से ज्यादा स्टॉलों पर दिखेगा पहाड़ी स्वाद
साधुराम इंटर कॉलेज में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 153 मरीजों ने उठाया लाभ
साधुराम इंटर कॉलेज में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 153 मरीजों ने उठाया लाभ
आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम: डॉ धन सिंह रावत
आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम: डॉ धन सिंह रावत

बेगूसराय होटल में महिला से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने के मामले , दोनों आरोपी गिरफ्तार

बेगूसराय होटल में महिला से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने के मामले , दोनों आरोपी गिरफ्तार

बछवाड़ा – बेगूसराय में महिला से दुष्कर्म, जानलेवा हमला और घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, एक आरोपी विक्रम कुमार को एफआईआर दर्ज होने और वीडियो वायरल होने के बाद ही पकड़ लिया गया था, जबकि मुख्य आरोपी रोहित कुमार फरार चल रहा था।

पुलिस लगातार रोहित की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी दौरान जानकारी मिली कि वह नेपाल भागने की तैयारी में है। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी और समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर से उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम उसे बेगूसराय लेकर लौट रही थी। रास्ते में रोहित ने पेशाब करने की बात कही। पुलिस के मुताबिक, वाहन की रफ्तार धीमी होने पर वह गाड़ी से कूद गया, जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए बछवारा पीएचसी ले जाया गया।

रोहित भगवानपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर वार्ड संख्या चार निवासी उपेंद्र सहनी का पुत्र है। वहीं दूसरा आरोपी विक्रम कुमार लोहियानगर निवासी अरुण सहनी का पुत्र बताया गया है। दोनों आपस में साला-बहनोई हैं।

पीड़िता ने सोमवार शाम नगर थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, एक युवक ने लोन दिलाने का भरोसा देकर उसे ब्लू डायमंड होटल ले गया था। वहां दूसरा युवक भी पहुंच गया। आरोप है कि दोनों ने चाकू का भय दिखाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष के निर्देश पर कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने जांच के दौरान दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top