Breaking News
देहरादून में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड में सोलर बिजली महंगी करने की मांग खारिज, आयोग ने बरकरार रखा 19% सीयूएफ
उत्तराखंड में सोलर बिजली महंगी करने की मांग खारिज, आयोग ने बरकरार रखा 19% सीयूएफ
दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक से पहले विपक्षी नेताओं के खिलाफ होर्डिंग, SIR पर रणनीति को लेकर मंथन
दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक से पहले विपक्षी नेताओं के खिलाफ होर्डिंग, SIR पर रणनीति को लेकर मंथन
हैदराबाद के होटल में बैंककर्मी महिला का शव मिलने से हड़कंप, साथ ठहरा युवक फरार
हैदराबाद के होटल में बैंककर्मी महिला का शव मिलने से हड़कंप, साथ ठहरा युवक फरार
बेगूसराय होटल में महिला से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने के मामले , दोनों आरोपी गिरफ्तार
बेगूसराय होटल में महिला से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने के मामले , दोनों आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, आशारोड़ी से मोहब्बेवाला तक सुरक्षा उपाय मजबूत
देहरादून में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, आशारोड़ी से मोहब्बेवाला तक सुरक्षा उपाय मजबूत
रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, 200 से ज्यादा स्टॉलों पर दिखेगा पहाड़ी स्वाद
रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, 200 से ज्यादा स्टॉलों पर दिखेगा पहाड़ी स्वाद
साधुराम इंटर कॉलेज में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 153 मरीजों ने उठाया लाभ
साधुराम इंटर कॉलेज में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 153 मरीजों ने उठाया लाभ
आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम: डॉ धन सिंह रावत
आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम: डॉ धन सिंह रावत

हैदराबाद के होटल में बैंककर्मी महिला का शव मिलने से हड़कंप, साथ ठहरा युवक फरार

हैदराबाद के होटल में बैंककर्मी महिला का शव मिलने से हड़कंप, साथ ठहरा युवक फरार

हैदराबाद- हैदराबाद के एसआर नगर स्थित एक होटल में 34 वर्षीय बैंककर्मी महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतका की पहचान विकाराबाद जिले के नगासमुद्रम निवासी बी. सिरिशा के रूप में हुई है। वह बैंक में कस्टमर-केयर एक्जीक्यूटिव के तौर पर काम करती थीं। पुलिस ने उनके साथ होटल में ठहरे ए. श्रीनिवास की तलाश शुरू कर दी है।

जुबली हिल्स के डीसीपी ए. रमना रेड्डी के मुताबिक, सिरिशा ने 24 सितंबर को श्रीनिवास के साथ गोकुल प्राइड होटल में कमरा लिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि होटल में प्रवेश के दौरान दोनों ने कथित तौर पर फर्जी नाम और पहचान दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। होटल के रिकॉर्ड में श्रीनिवास ने अपना नाम गणेश और सिरिशा का नाम दुर्गा दर्ज कराया था। दोनों कमरा नंबर 10 में ठहरे थे।

मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे श्रीनिवास होटल से निकल गया। उसने रिसेप्शन पर बताया था कि सिरिशा सुबह नाश्ता करने के बाद चेक-आउट करेंगी। काफी देर तक कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने और फोन का जवाब नहीं आने पर होटल कर्मचारियों को संदेह हुआ। पुलिस को सूचना देने के बाद मास्टर चाबी से कमरा खोला गया, जहां बेड पर सिरिशा का शव मिला।

पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि किसी भारी या नुकीली वस्तु से हमला किया गया होगा। पर्दे की रॉड के इस्तेमाल की आशंका भी जताई जा रही है, लेकिन मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

पुलिस की क्लूज टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट समेत अन्य फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए हैं। होटल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी की गतिविधियों और घटनाक्रम की जानकारी मिल सके। श्रीनिवास की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें लगाई गई हैं।

पुलिस होटल के दस्तावेजों में दर्ज नाम ‘दुर्गा’ और अस्पताल के रिकॉर्ड में दर्ज सिरिशा नाम के अंतर की भी जांच कर रही है। साथ ही महिला के पति द्वारा पूर्व में कथित रूप से किए गए हमले और वर्तमान घटना के बीच किसी संभावित संबंध की भी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top