Breaking News
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन – मुख्यमंत्री’‘
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार

वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन से भारी तबाही, 30 श्रद्धालुओं की मौत, 20 से अधिक घायल

वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन से भारी तबाही, 30 श्रद्धालुओं की मौत, 20 से अधिक घायल

प्रशासन हाई अलर्ट पर, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया, स्कूल-कॉलेज बंद

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। रियासी जिले में माता वैष्णो देवी धाम की ओर जाने वाले मार्ग पर भूस्खलन में 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। अर्द्धकुंवारी के पास हुआ यह हादसा यात्रा मार्ग को बुरी तरह प्रभावित कर गया है। सेना और प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं और आशंका है कि मलबे में और भी लोग दबे हो सकते हैं।

जम्मू-कश्मीर में चार दिन से जारी भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। रियासी जिले के अर्द्धकुंवारी गुफा मंदिर के पास इंद्रप्रस्थ भोजनालय के नजदीक भूस्खलन होने से त्रिकुटा पहाड़ी का बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया। हादसे के बाद श्री माता वैष्णो देवी यात्रा को रोक दिया गया है।

लगातार बारिश से जम्मू संभाग में नदियां उफान पर हैं, पुल और सड़कों को नुकसान पहुंचा है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन से बंद हो गया है, जबकि 18 ट्रेनें और दो हवाई सेवाएं भी रद्द करनी पड़ी हैं।

जम्मू शहर में तवी नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। कई पुलों पर आवाजाही रोक दी गई है। कठुआ, सांबा और उधमपुर जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए हैं और रात नौ बजे के बाद आम लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हालात की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को हाई अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रद्धालुओं की मौत पर शोक जताते हुए कहा कि प्रभावितों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top