Breaking News
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

सिफत कौर सामरा का शानदार प्रदर्शन, व्यक्तिगत और टीम- दोनों में जीता स्वर्ण पदक

सिफत कौर सामरा का शानदार प्रदर्शन, व्यक्तिगत और टीम- दोनों में जीता स्वर्ण पदक

सिफत कौर ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में चीन की यांग यूजी को पछाड़ा

नई दिल्ली। भारत की युवा ओलंपियन निशानेबाज सिफत कौर सामरा ने एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया। सामरा ने न सिर्फ महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में व्यक्तिगत वर्ग का स्वर्ण पदक जीता, बल्कि टीम स्पर्धा में भी भारत को सोना दिलाया।

फाइनल में सिफत ने 459.2 अंक बनाकर चीन की यांग यूजी (458.8) को पीछे छोड़ा, जबकि जापान की नोबाता मिसाकी (448.2) को कांस्य पदक मिला। टीम इवेंट में सिफत, अंजुम मुद्गिल और आशी चौकसे की तिकड़ी ने 1753 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया।

सिफत क्वालीफिकेशन में भी दमदार प्रदर्शन करते हुए 589 अंक के साथ शीर्ष पर रहीं। आशी चौकसे ने 586 और अंजुम मुद्गिल ने 578 अंक बनाए। इस तरह भारतीय टीम ने जापान (1750 अंक) और दक्षिण कोरिया (1745 अंक) को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।

हालांकि, फाइनल में पहुंची आशी 402.8 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रहीं, जबकि अंजुम 41 प्रतिभागियों में 22वें स्थान पर रहीं। बावजूद इसके, सामरा के स्वर्णिम प्रदर्शन ने भारत की झोली में दो कीमती सोने डाले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top