Breaking News
गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार
गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार
हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल
हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल
पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल
पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल
बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि
सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि
‘ये प्रेम मोल लिया’ को मिला यू/ए सर्टिफिकेट, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘ये प्रेम मोल लिया’ को मिला यू/ए सर्टिफिकेट, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
मधुबनी में लापता 21 वर्षीय युवक का अधजला शव मिला, जन्मदिन की पार्टी के बहाने ले जाने का आरोप; एक संदिग्ध हिरासत में
मधुबनी में लापता 21 वर्षीय युवक का अधजला शव मिला, जन्मदिन की पार्टी के बहाने ले जाने का आरोप; एक संदिग्ध हिरासत में
बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए भोजन माताओं को दिया प्रशिक्षण
बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए भोजन माताओं को दिया प्रशिक्षण
दिल्ली में पत्नी की हत्या के दोषी पति को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट ने लगाया 10 हजार रुपये जुर्माना
दिल्ली में पत्नी की हत्या के दोषी पति को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट ने लगाया 10 हजार रुपये जुर्माना

मधुबनी में लापता 21 वर्षीय युवक का अधजला शव मिला, जन्मदिन की पार्टी के बहाने ले जाने का आरोप; एक संदिग्ध हिरासत में

मधुबनी में लापता 21 वर्षीय युवक का अधजला शव मिला, जन्मदिन की पार्टी के बहाने ले जाने का आरोप; एक संदिग्ध हिरासत में

मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। राजनगर थाना क्षेत्र की कोइलख पंचायत में ईंट-भट्ठे के पास शुक्रवार सुबह मिले अधजले शव की पहचान सलेमपुर गांव निवासी 21 वर्षीय संजीत पासवान के रूप में हुई है। परिजनों ने चांदी की चेन, लॉकेट और हाथ में पहने आभूषणों के आधार पर उसकी पहचान की। मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान अच्छेलाल पासवान के बेटे संजीत के रूप में हुई है। उसके बड़े भाई रंजीत पासवान के मुताबिक, संजीत बेंगलुरु में रहकर काम करता था और धनतेरस से एक दिन पहले ही गांव लौटा था।

परिजनों ने बताया कि गुरुवार शाम करीब सात बजे संजीत गांव के महादेव मंदिर के पास मौजूद था। इसी दौरान हैदरपुर निवासी सोनू राम, पप्पू राम और गगन राम समेत कुछ अन्य लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि ये लोग उसे जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने की बात कहकर अपने साथ ले गए। इसके बाद संजीत घर नहीं लौटा। परिवार के सदस्यों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

शुक्रवार सुबह कोइलख पंचायत स्थित ईंट-भट्ठे के नजदीक एक अज्ञात युवक का अधजला शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने पर परिजन पहले पंडौल थाना पहुंचे और फिर राजनगर पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद अस्पताल पहुंचकर उन्होंने शव की पहचान संजीत के रूप में की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए राजनगर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सोनू राम को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान उसने अपने भाई पप्पू राम, गगन राम और कुछ अन्य लोगों की संलिप्तता के संबंध में जानकारी दी है। हालांकि, पुलिस की ओर से इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजह और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है।

इस घटना को लेकर मृतक के परिवार ने गंभीर आशंका जताई है। परिजनों को संदेह है कि संजीत की हत्या के पीछे अंगों की तस्करी का मकसद हो सकता है। हालांकि, इस दावे की अभी तक कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों, संदिग्धों से पूछताछ और अन्य परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है। फिलहाल घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। मामले में पुलिस की आधिकारिक जांच रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top