Breaking News
जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर, बेहतर उपचार हेतु दिए जाएंगे हाई-टेक उपकरण
जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर, बेहतर उपचार हेतु दिए जाएंगे हाई-टेक उपकरण
पंचकूला सिविल अस्पताल में सरकारी धन के गबन का एक और मामला, डाटा एंट्री ऑपरेटर और पत्नी पर FIR
पंचकूला सिविल अस्पताल में सरकारी धन के गबन का एक और मामला, डाटा एंट्री ऑपरेटर और पत्नी पर FIR
मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
बाल विवाह के खिलाफ एकजुट हुआ पौड़ी, जागरुकता रैली निकालकर दिया बाल विवाह मुक्त भारत का संदेश
बाल विवाह के खिलाफ एकजुट हुआ पौड़ी, जागरुकता रैली निकालकर दिया बाल विवाह मुक्त भारत का संदेश
12 दिसंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सहमति से होगा मामलों का निस्तारण

चरखी दादरी में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला शव
चरखी दादरी में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला शव
व्हाट्सएप पर आया शादी का कार्ड बना साइबर ठगी का हथियार, सूरत के व्यक्ति के खाते से 10.02 लाख पार
व्हाट्सएप पर आया शादी का कार्ड बना साइबर ठगी का हथियार, सूरत के व्यक्ति के खाते से 10.02 लाख पार
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां तेज, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षण
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां तेज, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षण

मां दुर्गा पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में 77 वर्षीय रिटायर्ड FCI कर्मी गिरफ्तार, पटना से पकड़ा

मां दुर्गा पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में 77 वर्षीय रिटायर्ड FCI कर्मी गिरफ्तार, पटना से पकड़ा

सीतामढ़ी। सोशल मीडिया पर मां दुर्गा के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सीतामढ़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने भारतीय खाद्य निगम (FCI) के 77 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी रामजीवन राय को पटना स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से सीतामढ़ी जिले के रून्नीसैदपुर स्थित वार्ड नंबर दो का निवासी बताया गया है।

पुलिस के मुताबिक, रामजीवन राय ने रविवार दोपहर अपने फेसबुक अकाउंट पर मां दुर्गा को लेकर कई कथित अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां पोस्ट की थीं। मामला सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर नाराजगी देखी गई। इसके बाद रविवार देर शाम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि रामजीवन राय पटना स्थित अपने आवास पर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वहां छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को सीतामढ़ी लाया गया, जहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर अपने अकाउंट के जरिए कथित तौर पर भड़काऊ और वैमनस्य फैलाने वाली सामग्री पोस्ट करने का आरोप है। जांच के दौरान उसकी अन्य सोशल मीडिया गतिविधियों और पोस्ट की भी पड़ताल की जा सकती है।

दुर्गापूजा के दौरान मां दुर्गा को लेकर की गई कथित टिप्पणी से लोगों में नाराजगी की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्ट की प्रकृति, आरोपी की भूमिका और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि जांच के आधार पर की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top