Breaking News
आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी
आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी
हरिद्वार के महंत गोविन्द दास हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, ₹50 हजार का इनामी आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार
हरिद्वार के महंत गोविन्द दास हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, ₹50 हजार का इनामी आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार
वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग
वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात
गुरुग्राम में ऑटो चालक की हत्या से सनसनी, झाड़ियों में फेंका शव; दो आरोपी पकड़े गए
गुरुग्राम में ऑटो चालक की हत्या से सनसनी, झाड़ियों में फेंका शव; दो आरोपी पकड़े गए
पटना से लापता 18 वर्षीय छात्रा नरकटियागंज जंक्शन पर मिली, NIT छात्र गिरफ्तार
पटना से लापता 18 वर्षीय छात्रा नरकटियागंज जंक्शन पर मिली, NIT छात्र गिरफ्तार
कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, 45 घर जमींदोज, पांच लोग लापता, 95 का रेस्क्यू
नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, 45 घर जमींदोज, पांच लोग लापता, 95 का रेस्क्यू
जनता दर्शन में सीडीओ ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सीडीओ ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

चित्रकूट में प्रेमिका के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला और आरोपी युवक की मौत; चाचा अस्पताल में भर्ती

चित्रकूट में प्रेमिका के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला और आरोपी युवक की मौत; चाचा अस्पताल में भर्ती

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में रविवार रात गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई। मऊ थाना क्षेत्र के जोरवारा गांव में एक युवक ने कथित तौर पर नाबालिग प्रेमिका के घर में घुसकर फायरिंग कर दी। इस घटना में प्रेमिका की चाची की जान चली गई, जबकि उसके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के कुछ देर बाद आरोपी युवक भी पास के खेत में गोली लगने से घायल अवस्था में मिला। प्रयागराज के अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

मृतक आरोपी की पहचान श्यामाधर मिश्रा के रूप में हुई है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। खास तौर पर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि फायरिंग के बाद आरोपी को गोली कैसे लगी और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई।

परिजनों के मुताबिक, घटना से एक दिन पहले युवक को नाबालिग लड़की के साथ मिलते हुए पकड़ा गया था। इसके बाद लड़की के परिवार ने मऊ थाने में युवक के खिलाफ शिकायत की थी। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर युवक रविवार रात करीब नौ बजे तमंचा लेकर लड़की के घर पहुंचा और गोलीबारी शुरू कर दी।

अचानक हुई फायरिंग से घर में अफरा-तफरी मच गई। गोलियां लगने से लड़की की चाची और चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले गए, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। चाचा की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्रयागराज रेफर किया गया।

गोलीबारी के बाद पुलिस को घटनास्थल से लगभग 150 मीटर दूर एक खेत में श्यामाधर मिश्रा घायल अवस्था में मिला। उसके चेहरे के बाईं ओर गोली लगी हुई थी। उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ ले जाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, प्रयागराज भेज दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, वारदात में इस्तेमाल किया गया तमंचा बरामद किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि, आरोपी को गोली लगने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पीयूष कांत राय, एसडीएम रामऋषि रमन, सीओ फहद अली और थाना प्रभारी राजेश प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले से संबंधित जानकारी जुटाई।

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। जांच में यह स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है कि गोलीबारी की घटना कैसे हुई, आरोपी को गोली किन परिस्थितियों में लगी और इस पूरे घटनाक्रम के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top